जिले में हुई ओलावृष्टि और वर्षा के साथ आए आंधी तूफान ने एक बार फिर केला उत्पादक किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई

बुरहानपुर
जिले में हुई ओलावृष्टि और वर्षा के साथ आए आंधी तूफान ने एक बार फिर केला उत्पादक किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई है। खकनार क्षेत्र में लगी कई हेक्टेयर की केला फसल खेतों में गिर गई है। जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास वर्षा शुरू हुई थी, जो देर रात तक जारी रही। अधीक्षक भू अभिलेख के अनुसार बुरहानपुर में 8.4 मिलीमीटर और खकनार में चार मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अब तक जिले में 891.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले के औसत वर्षा 823.6 मिमी है। बीते साल इसी अवधि तक 1076.2 मिमी वर्षा हुई थी।

किसानों ने बताया कि बारिश के कारण पहले खेतों की मिट्टी गीली हो गई और उसके बाद चली तेज हवा से केले के पौधों को जमींदोज कर दिया। इससे पहले भी वर्षा के कारण फसल को नुकसान हुआ था। वर्षा काल की विदाई होने के बाद किसानों को असमय वर्षा के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सोयाबीन व कपास को भी नुकसान
इससे पहले बीते सप्ताह भी जिले में हल्की वर्षा हुई थी, जिससे खेतों में रखी सोयाबीन व कपास फसल को नुकसान हुआ था। तब हवा नहीं चलने के कारण केला फसल बच गई थी। सोयाबीन की खरीदी के लिए जिले में दस केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन आर्द्रता ज्यादा होने और दाना काला पड़ जाने से किसानों को इस बार दाम कम मिलने की आशंका है। उप संचालक कृषि एमएस देवके के अनुसार गांवों में चौपाल लगा कर किसानों को सोयाबीन खरीदी के संबंध में जारी निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। जिससे उन्हें खरीदी केंद्रों से वापस नहीं लौटना पड़े।

अब तक शुरू नहीं हुआ सर्वे कार्य
सोयाबीन, कपास और मक्का के बाद केला फसल को हुए नुकसान का अब तक जिला प्रशासन ने सर्वे शुरू नहीं कराया है। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान बेहद कम हुआ है जबकि किसानों का कहना है कि बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है।

विधायक ने खेतों में जाकर लिया जायजा
आंधी तूफान व ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान का शनिवार को नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। खकनार क्षेत्र के शेखापुर व आस-पास के गांवों में केला फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। विधायक मंजू दादू ने ग्राम शेखापुर, रंगई, निमंदड, मोहनगढ़ में प्रभावित हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से चर्चा के साथ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भी अवगत करा मुआवजे की मांग की है।

  • Related Posts

    उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी : मंत्री श्री कुशवाहा

    भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आज जबलपुर में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूस में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रूस में अध्ययनरत मैहर जिले की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा सृष्टि शर्मा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर दुख व्यक्त किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी : मंत्री श्री कुशवाहा

    • By
    • October 19, 2024
    • 3 views
    उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी : मंत्री श्री कुशवाहा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूस में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

    • By
    • October 19, 2024
    • 4 views
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूस में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

    रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस में एक हादसे का शिकार हो गई थी, शव दिल्ली पहुंचा

    • By
    • October 19, 2024
    • 5 views
    रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस में एक हादसे का शिकार हो गई थी, शव दिल्ली पहुंचा

    जिले में हुई ओलावृष्टि और वर्षा के साथ आए आंधी तूफान ने एक बार फिर केला उत्पादक किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई

    • By
    • October 19, 2024
    • 4 views
    जिले में हुई ओलावृष्टि और वर्षा के साथ आए आंधी तूफान ने एक बार फिर केला उत्पादक किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई

    मध्य प्रदेश : मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के दबे होने की आशंका, 2 शव बरामद

    • By
    • October 19, 2024
    • 4 views
    मध्य प्रदेश : मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के दबे होने की आशंका, 2 शव बरामद

    सिवनी में मवेशी चराने जंगल गया था युवक, बाघ के हमले में युवक की मौत, वन विभाग ने सहायता राशि दी

    • By
    • October 19, 2024
    • 3 views
    सिवनी में मवेशी चराने जंगल गया था युवक, बाघ के हमले में युवक की मौत, वन विभाग ने सहायता राशि दी