डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते हुए उन्हें डिजिटल उपकरणों से सशक्त बना रहा है: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

नई दिल्ली
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि प्रमुख ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते हुए उन्हें डिजिटल उपकरणों से सशक्त बना रहा है। आईटी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) द्वारा एक साप्ताहिक लाइव कार्यक्रम से देश भर के लाखों लोग जुड़े। इस कार्यक्रम को डिजिटल इंडिया के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने सीधे सवाल पूछे और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के विभिन्न पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा।

मंत्रालय के अनुसार, विशेषज्ञों ने एक व्यापक प्रस्तुति दी और डिजिलॉकर की कार्यक्षमताओं और लाभों के बारे में गहन चर्चा की। इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में 9 ऐसे प्रतिभागियों को चुना गया, जिन्होंने डिजिलॉकर को लेकर बेहद काम के सवाल पूछे। इन प्रतिभागियों को ‘डिजिटल इंडिया प्रश्न निंजा’ के रूप में मान्यता दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि इस सीरीज का उद्देश्य ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के तहत प्रमुख परियोजनाओं के बारे में बताना है और लोगों को इन परिवर्तनकारी कार्यक्रमों का प्रबंधन और संचालन करने वाले विशेषज्ञों से सीधे तौर जुड़ने का मौका देना है।

सरकार ने हाल ही में उमंग ऐप को देश के डिजिटल वॉलेट डिजिलॉकर के साथ इंटीग्रेट करने की घोषणा की है, जिससे यूजर्स मल्टिपल सर्विस को एक ही सिंगल प्लेटफॉर्म से मैनेज कर सकेंगे। एनईजीडी के अनुसार, इस सहयोग का उद्देश्य नागरिकों को अधिक सुविधा प्रदान करते हुए सरकार की अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है।

गौरतलब है क‍ि डिजिलॉकर स्टोरेज के लिए एक सुरक्षित क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जिसके साथ यूजर्स को उनके डॉक्यूमेंट वेरीफाई और शेयर करने की सुविधा मिलती है। डिजिलॉकर वर्तमान में 30 करोड़ यूजर्स को करीब 6.75 अरब डॉक्युमेंट स्टोर करने की सुविधा दे रहा है।

  • Related Posts

    पुलिस ने एक विवाहित महिला को शादी के बाद दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

    फगवाड़ा पुलिस ने एक विवाहित महिला को शादी के बाद दहेज के लिए कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में उसके पति सहित ससुराल परिवार के 3 सदस्यों के…

    ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टरों से भूख हड़ताल खत्‍म करने की अपील, आमरण अनशन वापस ले लें

    कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य सचिव मनोज पंत के मोबाइल फोन पर जूनियर डॉक्टरों से अपील की कि वे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी : मंत्री श्री कुशवाहा

    • By
    • October 19, 2024
    • 3 views
    उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी : मंत्री श्री कुशवाहा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूस में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

    • By
    • October 19, 2024
    • 4 views
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूस में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

    रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस में एक हादसे का शिकार हो गई थी, शव दिल्ली पहुंचा

    • By
    • October 19, 2024
    • 5 views
    रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस में एक हादसे का शिकार हो गई थी, शव दिल्ली पहुंचा

    जिले में हुई ओलावृष्टि और वर्षा के साथ आए आंधी तूफान ने एक बार फिर केला उत्पादक किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई

    • By
    • October 19, 2024
    • 4 views
    जिले में हुई ओलावृष्टि और वर्षा के साथ आए आंधी तूफान ने एक बार फिर केला उत्पादक किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई

    मध्य प्रदेश : मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के दबे होने की आशंका, 2 शव बरामद

    • By
    • October 19, 2024
    • 4 views
    मध्य प्रदेश : मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के दबे होने की आशंका, 2 शव बरामद

    सिवनी में मवेशी चराने जंगल गया था युवक, बाघ के हमले में युवक की मौत, वन विभाग ने सहायता राशि दी

    • By
    • October 19, 2024
    • 4 views
    सिवनी में मवेशी चराने जंगल गया था युवक, बाघ के हमले में युवक की मौत, वन विभाग ने सहायता राशि दी