मध्यप्रदेश का इतिहास वीरता और साहस का इतिहास – एडमिरल दिनेश त्रिपाठी

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक के नवीनतम हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 ईएमई सेंटर भोपाल में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण में वर्तमान सेना की नींव रखी है। जब भी मौका पड़ा आप सभी ने वीरता और शौर्य का परिचय देकर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की है। भारत के साथ और भी देश आजाद हुए थे। लेकिन वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र यदि जीवित है तो यह भारतीय सेना के कारण ही संभव हुआ है। सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा कर लोकतंत्र को जीवित रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों के अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन किया।

मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी रहा है। यहाँ सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध एवं सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सेना/केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा में विशेष नियुक्ति दी जाएगी। सहायता राशि का आधा अंश शहीद की पत्नी को और आधा अंश आश्रित माता-पिता को दिया जाएगा। शहीदों के माता-पिता को दी जाने वाली मासिक अनुदान की राशि बढ़ाकर 10 हजार रूपये और शहीदों की पुत्रियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है। प्रदेश में निवासरत द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों एवं उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है, जो देश में सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश निवासी ऐसे माता-पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष की गई है। राज्य शासन द्वारा विभिन्न शौर्य एवं विशिष्ट सेवा अलंकरणों से सम्मानित सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सर्वाधिक सम्मान राशि दी जाती है। भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, विकलांग सैनिकों एवं आश्रितों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता तथा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है।

भूतपूर्व सैनिकों को शासकीय नौकरियों में आरक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किप्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्निकल एजुकेशन, लॉ सहित विभिन्न कोर्सेस में आरक्षण दिया जाता है। सभी सरकारी विभागों के ग्रुप सी एवं डी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 स्तर पर कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करने कानिर्णय लिया गया है। शासन की योजनाओं के अंतर्गत जमीन के लिए सैनिकों को आरक्षण दिया जाता है।

  • Related Posts

    विन्ध्य के उद्योगपतियों को निर्यात के लिए मिलेगी कंटेनर की सुविधा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विन्ध्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें गति देने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव…

    21वीं सदी महिलाओं की सदी : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

    भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और हम मानते हैं कि 21वीं सदी महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा सिद्दीकी हत्या के ममम्ले में नवी मुंबई के बेलापुर से एक और आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

    • By
    • October 20, 2024
    • 6 views
    बाबा सिद्दीकी हत्या के ममम्ले में नवी मुंबई के बेलापुर से एक और आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

    मंत्री सतीश शर्मा ने कहा& मंत्री बनाने के लिए उमर अब्दुल्ला का धन्यवाद, पूर्ण राज्य का दर्जा हमारा हक

    • By
    • October 20, 2024
    • 6 views
    मंत्री सतीश शर्मा ने कहा& मंत्री बनाने के लिए उमर अब्दुल्ला का धन्यवाद, पूर्ण राज्य का दर्जा हमारा हक

    विन्ध्य के उद्योगपतियों को निर्यात के लिए मिलेगी कंटेनर की सुविधा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • October 20, 2024
    • 6 views
    विन्ध्य के उद्योगपतियों को निर्यात के लिए मिलेगी कंटेनर की सुविधा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पराली जलाने पर लगी पाबंदी के बाद भी नहीं कोई परवाह, पुलिस ने लिया ये एक्शन, 7 मामले दर्ज

    • By
    • October 20, 2024
    • 6 views
    पराली जलाने पर लगी पाबंदी के बाद भी नहीं कोई परवाह, पुलिस ने लिया ये एक्शन, 7 मामले दर्ज

    AAP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं

    • By
    • October 20, 2024
    • 6 views
    AAP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं

    उत्तराखंड के चमोली में मुसलमानों के सामूहिक बहिष्कार को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने रोष प्रकट किया

    • By
    • October 20, 2024
    • 6 views
    उत्तराखंड के चमोली में मुसलमानों के सामूहिक बहिष्कार को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने रोष प्रकट किया