आपातकाल की बरसी के बहाने विष्णुदत्त ने कमलनाथ पर किया हमला

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाले तत्कालीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं श्रीमती इंदिरा गांधी और संजय गांधी के साथ रह चुके प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष कमलनाथ को भी इस संबंध में अपनी भूमिका के बारे में स्पष्ट करना चाहिए।

शर्मा ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि देश में तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। यह दिन आज भी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है। अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए कांग्रेस की तत्कालीन वरिष्ठ नेता इंदिरा गांधी ने न सिर्फ लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया था, बल्कि लोकतंत्र सेनानियों को जेल में ठूंसकर कठोर यातनाएं दीं, जिसके चलते कई लोगों को जान भी गवानी पड़ी थी।

शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बात करने वाले लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया। मीडिया को भी नहीं छोड़ा गया था और उस पर भी बंदिशें लगा दी गयी थीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने में इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी ने भूमिका निभाई थी और यह दुर्भाग्य की बात है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आपातकाल लागू करने वाले प्रमुख किरदारों में से एक थे। इस संबंध में कमलनाथ को स्वयं स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। शर्मा ने वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए इसमें भी  कमलनाथ की भूमिका पर सवाल फिर से उठाया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि आज आपातकाल का दिवस है। नेहरू-गांधी परिवार ने आपातकाल लगाकर देश में ग्रहण लगाने का काम किया था। देश में हजारों अखबार बंद कर दिए गए। पत्रकारों को भी जेलों में भेज दिया गया। और अब इसी विचारधारा को मानने वाले लोग देश में लोकतंत्र बचाने की दुहाई देते हुए नजर आते हैं।

  • Related Posts

    ‘जिन्हें झारखंडी तक नहीं आती वे हमारे भाग्य विधाता बनना चाहते हैं’, कल्पना सोरेन का हिमंत सरमा और शिवराज पर बड़ा हमला

    गुमला गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सम्मान यात्रा के क्रम में सोमवार को गुमला जिले के सिसई में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने हिमंत बिस्वा सरमा…

    जम्मू&कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, एग्जिट पोल के अनुमानों ने हलचलें तेज की

    श्रीनगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के अनुमानों ने हलचलें तेज की हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में नेशनल कॉन्फ्रेंस और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोहन सरकार ने प्रदेश में पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव किया, ‘घोटाला’ रोकने ‘थियोडोलाइट’ का इस्तेमाल अब होगा

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    मोहन सरकार ने प्रदेश में पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव किया, ‘घोटाला’ रोकने ‘थियोडोलाइट’ का इस्तेमाल अब होगा

    उज्जैन में लगी देश की पहली अनोखी घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, 48 मिनट का एक घंटा

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    उज्जैन में लगी देश की पहली अनोखी घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती,  48 मिनट का एक घंटा

    चीन का डेट&टु&जीडीपी रेश्यो ऑल&टाइम हाई पर पहुंचा, देश की इकॉनमी अभी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    चीन का डेट&टु&जीडीपी रेश्यो ऑल&टाइम हाई पर पहुंचा, देश की इकॉनमी अभी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है

    मिल्टन तूफान अब तक सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले 10 तूफानों में शामिल

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    मिल्टन तूफान अब तक सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले 10 तूफानों में शामिल

    उत्तर कोरिया की सेना रूस पहुंची, यूक्रेन के खिलाफ बड़े जंग की तैयारी

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    उत्तर कोरिया की सेना रूस पहुंची, यूक्रेन के खिलाफ बड़े जंग की तैयारी

    ‘कर्मयोगी सप्ताह’ की पहल सीखने और विकास के लिए एक नई प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करेगी

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    ‘कर्मयोगी सप्ताह’ की पहल सीखने और विकास के लिए एक नई प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करेगी