ऐश्वर्या राय और सलमान खान के गुप्त निकाह की अफवाहों पर अभिनेत्री ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

पिछले कुछ महीनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। यहां तक दावा किया जा रहा है कि दोनों ग्रे डिवोर्स ले सकते हैं। लेकिन एक समय था जब ऐश्वर्या राय, सलमान खान से बेशुमार प्यार करती थीं। दोनों बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में शुमार थे। पब्लिकली भी वो एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटते थे। पर नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हो गया। जहां सलमान आज भी सिंगल हैं, वहीं ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ घर बसा लिया था। लेकिन जब ऐश्वर्या, सलमान के साथ रिलेशनशिप में थीं, तो ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि उन्होंने सलमान के साथ गुपचुप शादी कर ली है। यह भी दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने धर्म परिवर्तन भी किया था। इस पर ऐश्वर्या ने रिएक्ट किया था और करारा जवाब दिया था।

‘बॉलीवुडशादीज’ के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में एक तगड़ी अफवाह उड़ी थी कि सलमान और ऐश्वर्या ने चुपके से शादी कर ली है। उन्होंने लोनावला स्थित एक बंगले में गुपचुप निकाह किया था। उनका निकाह एक काज़ी ने करवाया था। हालांकि, इन खबरों पर तब सलमान या ऐश्वर्या ने कुछ नहीं कहा था।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि ऐश्वर्या ने सलमान खान से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। इस निकाह में उनके और सलमान के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यह भी कहा गया कि सलमान और ऐश्वर्या के पैरेंट्स नाराज थे और वो इस निकाह में शामिल नहीं हुए थे।

अफवाहें यहीं नहीं थमी थीं। यह तक चर्चा हुई कि निकाह के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय हनीमून के लिए न्यू यॉर्क गए थे और वहां से लौटने पर उन्हें साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

ऐश्वर्या के पैरेंट्स हमेशा से ही सलमान संग उनके रिश्ते के खिलाफ थे। यह बात एक इंटरव्यू में खुद सलमान ने भी बताई थी और कहा था कि उन्हें उनके अतीत के अफेयर्स के बारे में पता चला था और वो खुश नहीं थे। और फिर सलमान के साथ ऐश्वर्या के गुपचुप निकाह की अफवाहों ने आग में घी डालने का काम किया।

ऐश्वर्या और सलमान की शादी की खबरों से उनकी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स तक चिंता में पड़ गए थे कि अब क्या होगा। लेकिन मीडिया से बातचीत में ऐश्वर्या ने इसका खंडन किया था। ऐश्वर्या ने कहा था कि अगर शादी हुई होती तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को इस बारे में पता होता।

ऐश्वर्या ने कहा था, ‘अगर ऐसा हुआ होता तो क्या पूरी इंडस्ट्री को इसकी जानकारी नहीं होती? इंडस्ट्री इतनी छोटी जगह है, इसके अलावा मुझे अपनी मां के एक्सीडेंट के बाद अपने परिवार के साथ बिताने का भी समय नहीं मिला। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो छुपाते हैं। अगर ऐसा हुआ होता तो मैं दुनिया के सामने गर्व से अपनी शादी की घोषणा करती, फिर भी, शादी करने का समय कहां है? यह सब बकवास खबर है।’

  • Related Posts

    बच्चों के लिए चमत्कारी जूस: आयरन की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय

    हर मां-बाप को चिंता रहती है कि वो अपने बच्‍चे को किस तरह से पर्याप्‍त पोषण दें। जाहिर सी बात है कि भोजन पोषण का सबसे आसान और उत्तम तरीका…

    हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी बड़ी चेतावनी, बुखार से आ सकता है हार्ट अटैक

    इन्फ्लूएंजा संक्रमण के दौरान सांस की नली में गंभीर इंफेक्शन हो जाते हैं. साथ ही साथ हाई फिवर भी आपको परेशान करती है. अब इस बीमारी को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब विश्वभर में गूंजेगा राम राजा का नाम, रामनगरिया बनेगी विश्व धरोहर, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    अब  विश्वभर में गूंजेगा राम राजा का नाम, रामनगरिया बनेगी विश्व धरोहर, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

    शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर की दीवार जर्जर, मरम्मत के लिए ASI ने लगाया ताला, श्रद्धालु नाराज

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर की दीवार जर्जर, मरम्मत के लिए ASI ने लगाया ताला, श्रद्धालु नाराज

    इजराइली एजेंटों ने पेजर ताइवानी ब्रांड गोल्ड अपोलो का बताकर दिया धोखा

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    इजराइली एजेंटों ने पेजर ताइवानी ब्रांड गोल्ड अपोलो का बताकर दिया धोखा

    चीफ को मारने के बाद बोले नेतन्याहू& जंग तो कल खत्म कर दें, बस एक शर्त मान ले हमास, दाल दे हथियार

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    चीफ को मारने के बाद बोले नेतन्याहू& जंग तो कल खत्म कर दें, बस एक शर्त मान ले हमास, दाल दे हथियार

    MVA समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा रही है, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, चुनाव अधिकारियों से मिलीभगत

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    MVA समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा रही है, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, चुनाव अधिकारियों से मिलीभगत

    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा& दो सरकारी बंगले पर कब्जा करना चाहती हैं आतिशी

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा& दो सरकारी बंगले पर कब्जा करना चाहती हैं आतिशी