खालवा में 50 करोड़ रूपये से बनेगा सी.एम. राईज स्कूल: जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह

भोपाल  
खंडवा जिले के खालवा में 50 करोड़ रुपए से सी.एम. राईज स्कूल बनाया जाएगा। इसमें 100 सीटर छात्रावास की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा खालवा में हॉकी खेल मैदान के लिए 4 करोड़ रुपए लागत से एस्ट्रो टर्फ बनाया जाएगा। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को क्रीड़ा परिसर खालवा में 68वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 18.66 करोड़ रूपए लागत से यहां चेंजिंग रूम, प्रशासनिक भवन, बास्केटबॉल खेल मैदान भी बनाये जायेंगे।

मंत्री डॉ. शाह ने खिलाड़ियों से कहा कि जीतना या हारना खेल का हिस्सा है। जीत या हार नहीं, बल्कि खेल में भाग लेना बड़ी बात है। सभी ने खेल भावना से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उसका सपना है कि 2036 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में खालवा ब्लॉक का कम से कम एक जनजातीय खिलाड़ी अवश्य भाग ले। उन्होंने बताया कि सेल्दामाल गांव में ढ़ाई करोड़ रुपए से खेल परिसर बनाया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक भवन के साथ-साथ शूटिंग एवं तीन स्विमिंग पूल भी बनाये जायेंगे।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मापदंडों के अनुसार कोच एवं पीटीआई की भर्ती भी यहां की जाएगी। इस खेल मैदान के बनने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा खालवा के जनजातीय वर्ग सहित अन्य वर्गों के बच्चों को भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी पर लगभग 15 हजार रुपए महीना खर्च किया जाएगा। स्कूली खेल सेल्दामाल में आयोजित होंगे। क्रीड़ा परिसर खालवा की बाउंड्रीवाल, रंगाई-पुताई आदि कार्यों के लिए भी जरूरी राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गुलाई, सुंदरदेव, रोशनी, सेल्दामाल, चारखेड़ा, देवलीकलां एवं खालवा में लगभग 40 करोड़ रुपए लागत के सी.एम. राइज स्कूल एवं 10 करोड़ रुपए लागत के छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर खेल परिसर बनाए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 68 वीं शालेय राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता जनजातीय कार्य विभाग खण्डवा द्वारा बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विजेता टीमों को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। जनजातीय कार्य विभाग संभाग टीम की बालिका मानवी दिहाल एवं भोपाल संभाग टीम के खिलाड़ी शौर्य सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मंत्री डॉ. शाह ने उन्हें शील्ड प्रदान की। इस दौरान मंत्री डॉ. शाह ने स्कूल शिक्षा विभाग के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के 50-50 विद्यार्थियों को साइकिल भी वितरित की।

 

  • Related Posts

    सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

    सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर…

    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    भोपाल लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बैठक लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। एसीएस श्री के.सी.गुप्ता,एमडी एमपीआरडीसी श्री अविनाश लवानिया,ईएनसी श्री आर.के.मेहरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा& मप्र में खाद की कमी नहीं, किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा& मप्र में खाद की कमी नहीं, किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन

    • By
    • October 18, 2024
    • 2 views
    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन

    ज्ञान और विज्ञान का संगम है विज्ञान मेला : मंत्री श्री राजपूत

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    ज्ञान और विज्ञान का संगम है विज्ञान मेला : मंत्री श्री राजपूत

    मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’

    • By
    • October 18, 2024
    • 2 views
    मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’