चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम ने कांग्रेस को घेरा

चंडीगढ़
कांग्रेस जनता को गुमराह करती है। उनकी सोच बांटो और राज करो की रही है। जब कांग्रेस खतरे में आती है तो वो संविधान खतरे में होने का शोर मचाती है। यह बात चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कही। परिवारवाद के मुद्दे पर भी पीएम ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि वहां एक घराना पार्टी तंत्र चलाना है।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि हमने संविधान निर्माताओं की सोच को आगे रखा। संविधान की रक्षा का संकल्प जनता तक पहुंचाएंगे। भारत का संविधान सुरक्षित है। संविधान के खतरे में होने की बात कहने वाले खुद खतरे में रहते हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनकी आदत फूट डालो और राज करो की है। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाकर और राजीव गांधी शाहबानो मामले में संविधान को कुचलने का काम किया।

पीएम मोदी ने धारा 370 समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पब्लिक सब देख रही है। कांग्रेस के बहकावे में, उनके फूट डालो-राज करो वाली नीति पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हरियाणा चुनाव को लेकर मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बीजेपी का लोगों ने समर्थन किया।
हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार शानदार जीत से पार्टी पूरे जोश में है। अब उनकी निगाहें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव पर है। यही वजह है कि बीजेपी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस को घेरने के लिए खास रणनीति तैयार की है। बीजेपी नेतृत्व ने तय किया है कि वो आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाएगी, कैसे कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई उसे लोगों के बीच लेकर जाएंगे।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि शासन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस पर ध्यान केंद्रित कर हम इसको आगे बढ़ाएं।

  • Related Posts

    एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बना, नया रिकॉर्ड बनाया

    बेंगलोर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत पहले ही अपने नाम कर चुका है। भारत ने इस साल इंग्लैंड का दो साल…

    नायब सिंह सैनी ने आज अपना पदभार ग्रहण किया और प्रदेश के 2.80 करोड़ लोगों की सेवा करने का वादा किया

    चंडीगढ़  हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने 13 कैबिनेट सहयोगियों के साथ शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया और प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BU के छात्रावास में अनाधिकृत रूप से रह रहे विद्यार्थी होंगे बाहर, समिति का गठन

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    BU के छात्रावास में अनाधिकृत रूप से रह रहे विद्यार्थी होंगे बाहर, समिति का गठन

    उज्जैन में 90 अवैध मकानों को बुलडोजर से ढहाया, 120 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को तैनात

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    उज्जैन में 90 अवैध मकानों को बुलडोजर से ढहाया, 120 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को तैनात

    केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी एमपी को सौगात : मध्य प्रदेश को दी 3,589 करोड़ की सौगात, भोपाल&कानपुर कॉरिडोर होगा 4&लेन

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी एमपी को सौगात : मध्य प्रदेश को दी 3,589 करोड़ की सौगात, भोपाल&कानपुर कॉरिडोर होगा 4&लेन

    कलेक्टर ने माध्यमिक विद्यालय पड़मनिया का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने सिलेबस के अनुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के दिए निर्देश

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    कलेक्टर ने माध्यमिक विद्यालय पड़मनिया का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने सिलेबस के अनुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के दिए निर्देश

    बीकानेर स्वीट्स का किया गया निरीक्षण

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views