जवान दिखा रहे थे सिख युद्ध कला का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ये काम

भोपाल
शहर में 3 ईएमई में एक खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में 102 रेजीमेंट इंजीनियर के जवानों ने सिख युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया। जवानों के जज्बे को देखकर मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और मंच से उतरकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

इस मौके पर सुदर्शन चक्र कोर के कमांडर लेफ्टीनेन्‍ट जनरल प्रीतपाल सिंह ने कहा कि जो सेना अपने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान नहीं करती, वह कभी युद्ध नहीं जीत सकती। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुभव आज के जवानों के लिए बहुत कीमती है।

सीएम रखते हैं सकारात्मक सोच- सेना अधिकारी
मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं और कल्याणकारी कामों के लिए तत्पर रहते हैं।

मध्य प्रदेश के वीरों ने दिए इतने चक्र
कार्यक्रम में भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश वीरता की धरती है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश ने देश को 3 अशोक चक्र, 5 महावीर चक्र और 23 वीर चक्र दिए हैं। पिछले 25 सालों में 100 से ज्यादा जवानों ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

परफॉर्मेंस देख तालियां नहीं रोक पाए लोग
मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ ग्रुप फोटो भी ली। कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों ने भूतपूर्व सैनिकों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में इनका योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों में भी जमकर उत्साह देखा जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान सैनिकों ने दमदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर लोग अपनी तालियों को नहीं रोक पाए।

  • Related Posts

    विन्ध्य के उद्योगपतियों को निर्यात के लिए मिलेगी कंटेनर की सुविधा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विन्ध्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें गति देने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव…

    21वीं सदी महिलाओं की सदी : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

    भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और हम मानते हैं कि 21वीं सदी महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा सिद्दीकी हत्या के ममम्ले में नवी मुंबई के बेलापुर से एक और आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

    • By
    • October 20, 2024
    • 3 views
    बाबा सिद्दीकी हत्या के ममम्ले में नवी मुंबई के बेलापुर से एक और आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

    मंत्री सतीश शर्मा ने कहा& मंत्री बनाने के लिए उमर अब्दुल्ला का धन्यवाद, पूर्ण राज्य का दर्जा हमारा हक

    • By
    • October 20, 2024
    • 3 views
    मंत्री सतीश शर्मा ने कहा& मंत्री बनाने के लिए उमर अब्दुल्ला का धन्यवाद, पूर्ण राज्य का दर्जा हमारा हक

    विन्ध्य के उद्योगपतियों को निर्यात के लिए मिलेगी कंटेनर की सुविधा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • October 20, 2024
    • 3 views
    विन्ध्य के उद्योगपतियों को निर्यात के लिए मिलेगी कंटेनर की सुविधा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पराली जलाने पर लगी पाबंदी के बाद भी नहीं कोई परवाह, पुलिस ने लिया ये एक्शन, 7 मामले दर्ज

    • By
    • October 20, 2024
    • 3 views
    पराली जलाने पर लगी पाबंदी के बाद भी नहीं कोई परवाह, पुलिस ने लिया ये एक्शन, 7 मामले दर्ज

    AAP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं

    • By
    • October 20, 2024
    • 3 views
    AAP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं

    उत्तराखंड के चमोली में मुसलमानों के सामूहिक बहिष्कार को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने रोष प्रकट किया

    • By
    • October 20, 2024
    • 3 views
    उत्तराखंड के चमोली में मुसलमानों के सामूहिक बहिष्कार को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने रोष प्रकट किया