बस्तर दशहरा 2024: भव्य-आकर्षक बनाने राजमहल परिसर में हुई बैठक

जगदलपुर

बस्तर दशहरा 2024 को और भी भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मंगलवर को एक महत्वपूर्ण बैठक बस्तर जिला मुख्यालय के राजमहल परिसर में बस्तर सांसद महेश कश्यप और बस्तर राजपरिवार के सदस्य महाराज कमलचंद भंजदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व समाज के प्रमुखों, माझी-चालकी समुदाय के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य बस्तर दशहरा की आगामी तैयारियों पर विचार-विमर्श करना और इसे और भी भव्य बनाने के लिए सुझावों का आदान-प्रदान था।

बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए, सभी उपस्थित जनों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। बस्तर सांसद महेश कश्यप, जो बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष भी हैं, उन्होने कहा कि बस्तर दशहरा केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान से स्थापित हो चुका है। लाखों पर्यटक इस महोत्सव को देखने के लिए बस्तर का दौरा करते हैं। दशहरा की रस्मों में भाग लेने के लिए बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी भाई-बहन भी जगदलपुर पहुंचते हैं, और इसके अलावा, देवी-देवताओं का आगमन भी पूजा विधान में एक विशेष भूमिका निभाता है। इसलिए, उनके ठहरने और रुकने की बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

बैठक में बस्तर चैम्बर आॅफ कॉमर्स, बस्तर परिवहन संघ, और विभिन समुदायों के प्रमुख सदस्य मौजूद थे। इसके साथ ही, माझी-चालकी समुदाय के प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों एवं शहरवासियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बस्तर दशहरा की लोकप्रियता को बढ़ाने और इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर काम किया जाएगा। बस्तर दशहरा की भव्यता न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध परंपराओं को भी प्रदर्शित करता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

     रायपुर मुख्यमंत्री   विष्णु  देव  साय ने  सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए गहरा  शोक व्यक्त किया है।…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव सीएम कैंप कार्यालय ने की त्वरित कार्यवाही, मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर कर्नाटक के मंगलुरु में बोट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लैम्प्स समिति हर्रा(खरगहना) के 4 विक्रेताओ पर धारा 409 के तहत मामला दर्ज

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    लैम्प्स समिति हर्रा(खरगहना) के 4 विक्रेताओ पर धारा 409 के तहत मामला दर्ज

    मंत्री राकेश शुक्ला ने किया मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष का पदभार ग्रहण..

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    मंत्री राकेश शुक्ला ने किया मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष का पदभार ग्रहण..

    22 वर्षीय गुमशुदा नवयुवती को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गोवा से दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    22 वर्षीय गुमशुदा नवयुवती को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गोवा से दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द

    MP उपचुनाव विजयपुर और बुधनी में आज से नामांकन शुरू, किसे मौका ..

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    MP उपचुनाव विजयपुर और बुधनी में आज से नामांकन शुरू, किसे मौका ..

    Israel ने सिनवार के साथ खत्म की Hamas की पूरी लीडरशिप, जानें कौन&कौन

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    Israel ने सिनवार के साथ खत्म की Hamas की पूरी लीडरशिप, जानें कौन&कौन

    मैरिटल रेप :शादी के बाद पति को शारीरक संबंध बनाने के लिए मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया जाता है& SC

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    मैरिटल रेप :शादी के बाद पति को शारीरक संबंध बनाने के लिए मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया जाता है& SC