समावेशी विश्व बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें: गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि महिलाओं, लड़कियों, पुरुषों और लड़कों के लिए एक अधिक समावेशी, न्याय पूर्ण और समृद्ध दुनिया बनाने के लिए सरकारों, निजी क्षेत्र और नागरिक समाज को एकजुट कर काम करना चाहिए।


गुटेरेस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को न्यूयॉर्क में जारी एक संदेश में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन चुनौतियों की पहचान की जानी चाहिए, जिनका महिलाएं सामना करती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नीतिगत अन्याय, हाशिए पर धकेले जाने और हिंसा सबसे ज्यादा प्रभावित और पीड़ित करती है। व्यवस्थागत अन्याय उनके अस्तित्व को नका
रता है और उनके शारीरिक, मानसिक और जीवन के अधिकारों का हनन करता है।


उन्होंने कहा कि अपने मौलिक अधिकारों की मांग कर रही महिलाओं के पक्ष में खड़े होने और कार्रवाई करने का समय है। यौन शोषण और दुर्व्यवहार के विरुद्ध सुरक्षा को मजबूत किया जाना चाहिए और महिलाओं की पूर्ण भागीदारी और नेतृत्व में तेजी लाई जानी चाहिए।


गुटेरेस ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मुख्य विषय वस्तु ‘लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार की आवश्यकता’ है। प्रौद्योगिकी से महिलाओं और लड़कियों के लिए शिक्षा और अवसरों का विस्तार हो सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग किया जा सकता है और इसका प्रयोग महिलाओं के प्रति दुर्वचन एवं नफरत फैलाने के लिए भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में एक तिहाई कार्यबल महिलाओं का है। उन्होंने तकनीक विकसित करने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि ऐसा करके भेदभाव रोका जा सकता है। इसके लिए डिजिटल विभाजन खत्म करना चाहिए और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में महिलाओं और लड़कियों का प्रतिशत बढ़ना चाहिए।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि डिजिटल दुनिया से महिलाओं को बाहर रखने से पिछले एक दशक में निम्न और मध्यम आय वाले देशों के सकल घरेलू उत्पाद को अनुमानित 1000 अरब डालर की चपत लगी है। यह एक ऐसी क्षति है जो कार्रवाई के अभाव में वर्ष 2025 तक 1500 अरब डालर तक बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में निवेश करने से सभी लोगों, समुदायों और देशों का उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए समावेशी माहौल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

  • Related Posts

    चीन का डेट&टु&जीडीपी रेश्यो ऑल&टाइम हाई पर पहुंचा, देश की इकॉनमी अभी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है

    नई दिल्ली  चीन की सरकार ने अपनी इकॉनमी में जान फूंकने के लिए अरबों डॉलर के स्टीम्युलस पैकेज की घोषणा की है लेकिन इससे देश का कर्ज संकट हल होता…

    मिल्टन तूफान अब तक सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले 10 तूफानों में शामिल

    फ्लोरिडा अमेरिका में हाल में आए मिल्टन तूफान ने काफी तबाही मचाई है। यह अमेरिका के इतिहास में सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले तूफानों में से एक है। शुरुआती अनुमानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोहन सरकार ने प्रदेश में पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव किया, ‘घोटाला’ रोकने ‘थियोडोलाइट’ का इस्तेमाल अब होगा

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    मोहन सरकार ने प्रदेश में पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव किया, ‘घोटाला’ रोकने ‘थियोडोलाइट’ का इस्तेमाल अब होगा

    उज्जैन में लगी देश की पहली अनोखी घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, 48 मिनट का एक घंटा

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    उज्जैन में लगी देश की पहली अनोखी घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती,  48 मिनट का एक घंटा

    चीन का डेट&टु&जीडीपी रेश्यो ऑल&टाइम हाई पर पहुंचा, देश की इकॉनमी अभी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    चीन का डेट&टु&जीडीपी रेश्यो ऑल&टाइम हाई पर पहुंचा, देश की इकॉनमी अभी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है

    मिल्टन तूफान अब तक सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले 10 तूफानों में शामिल

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    मिल्टन तूफान अब तक सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले 10 तूफानों में शामिल

    उत्तर कोरिया की सेना रूस पहुंची, यूक्रेन के खिलाफ बड़े जंग की तैयारी

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    उत्तर कोरिया की सेना रूस पहुंची, यूक्रेन के खिलाफ बड़े जंग की तैयारी

    ‘कर्मयोगी सप्ताह’ की पहल सीखने और विकास के लिए एक नई प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करेगी

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    ‘कर्मयोगी सप्ताह’ की पहल सीखने और विकास के लिए एक नई प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करेगी