मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में रक्षाबंधन के अवसर पर अपने ससुराल आए एक युवक ने पुराने विवादों के चलते अपनी बुआ सास और साले को गोली मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रैफर कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी विशाल बघेल रक्षाबंधन के अवसर पर कल अपनी ससुराल ग्राम लोनिया आया था। जहां कल रात उसका विवाद ससुराल में हो गया और उसने बुआ सास सुलोचना बघेल (50) और साला जयदीप बघेल (22) पर पिस्टल से गोली चला दी और घटना के तुरंत बाद वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुलोचना और जयदीप को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें नागपुर रैफर कर दिया गया।
आरोपी विशाल बघेल विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में पदस्थ है और उसका अपनी आरक्षक पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। वह पहले भी ससुराल में विवाद कर चुका है। इस मामले में भी उस पर मुकदमा चल रहा है
सिंहस्थ से पहले उज्जैन और मक्सी के बीच फोरलेन रोड बनेगा, शहरों को जोड़ने वाली सड़कें भी होंगी चौड़ी
उज्जैन उज्जैन-मक्सी टू-लेन रोड 704 करोड़ रुपये से फोरलेन सड़क में तब्दील किया जाएगा। उज्जैन शहरी क्षेत्र में आइटीआई के सामने इंदौर रेल सेक्शन पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के…