दिव्यांग संतोषी की खुशी हुई दोगुनी, मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

13

गरियाबंद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को तत्काल सहायता दी जा रही है। उनकी संवेदनशीलता से मौके पर ही दिव्यांगजनों को राशनकार्ड, व्हीलचेयर एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। फरियाद लेकर आने वाले दिव्यांग संतोषी को तत्काल सहायता मिलने पर आंखों में खुशी छलक उठी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

इस कड़ी में गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा निवासी कुमारी संतोषी साहू जो कि जन्म से ही अस्थि बाधित दिव्यांग है। उन्होंने प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराते  कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए आधार सेंटर जाती थी तो मेरे बौनापन से छोटे-छोटे होने के कारण उनका आधार कार्ड बनाने के लिए किये गये रजिस्ट्रेशन बार-बार रिजेक्ट हो जाता था। जिस कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। इस पर उनके अभिभावकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने संतोषी साहू की समस्या को तत्काल संज्ञान मे लेकर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे।

अधिकारियों ने उनकी समस्या को देखते हुए संतोषी के लिए आधार कार्ड के साथ-साथ मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, नि:शुल्क बस यात्रा पास तथा आने-जाने के लिए व्हीलचेयर दिया गया। अब वह शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा पायेगी, राशन दुकान से अब उन्हें प्रति माह राशन सामग्री मिलेगी। वह अपने जरूरी काम व्हीलचेयर माध्यम से कहीं भी जाकर कर सकेगी। जिला प्रशासन ने उनके लिए नि:शुल्क बस यात्री पास बनाकर भी दिया है ताकि वह यात्रा कर सके। संतोषी छत्तीसगढ़ शासन की बहुत सारी योजनाओं का लाभ पाकर गदगद हो गई।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

     रायपुर मुख्यमंत्री   विष्णु  देव  साय ने  सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए गहरा  शोक व्यक्त किया है।…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव सीएम कैंप कार्यालय ने की त्वरित कार्यवाही, मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर कर्नाटक के मंगलुरु में बोट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपेरशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की, गांजे के 620 पौधे जब्त

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    आपेरशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की, गांजे के 620 पौधे जब्त

    मेट्रो ने शुरू की वाट्सप टिकट सेवा, ‘Hi’ भेजकर खरीद सकते हैं टिकट

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    मेट्रो ने शुरू की वाट्सप टिकट सेवा, ‘Hi’ भेजकर खरीद सकते हैं टिकट

    मध्यप्रदेश में निवेश कर, प्रदेश तथा देश की विकास यात्रा में बनें सहभागी: मुख्य सचिव श्री जैन

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    मध्यप्रदेश में निवेश कर, प्रदेश तथा देश की विकास यात्रा में बनें सहभागी: मुख्य सचिव श्री जैन

    सिंहस्थ के वैश्विक आयोजन के लिये अभी से करें तैयारियाँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    सिंहस्थ के वैश्विक आयोजन के लिये अभी से करें तैयारियाँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पन्ना जिले में सकरिया हवाई पट्टी का हुआ शुभारंभ

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    पन्ना जिले में सकरिया हवाई पट्टी का हुआ शुभारंभ

    जनजातीय विद्यार्थियों के आय, जाति प्रमाण&पत्र और बायोमेट्रिक ई&केवाईसी समग्र के लिए जारी है विशेष अभियान

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    जनजातीय विद्यार्थियों के आय, जाति प्रमाण&पत्र और बायोमेट्रिक ई&केवाईसी समग्र के लिए जारी है विशेष अभियान