हर अंग को बनाएं मजबूत: रोजाना आहार में शामिल करें छुहारा और शहद

छुहारा के अंदर खजूर की सारी ताकत होती है। जो लोग शारीरिक कमजोरी से परेशान हैं उनके लिए यह बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा है। कुछ दिन में ही यह फूड पूरे शरीर की कमजोरी को खत्म कर देगा। अक्सर लोग छुहारे को दूध में भिगोकर खाते हैं। लेकिन इस जानदार खाद्य पदार्थ को एक और चीज के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

मांस बढ़ेगा

छुहारे को शहद के साथ मिलाकर खाने से मांसपेशी बढ़ती है। दोनों खाद्य पदार्थ कैलोरी से भरपूर हैं। छुहारे के अंदर खजूर की सारी ताकत होती है। यूएसडीए के मुताबिक खजूर प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, आयरन, जिंक, कॉपर, विटामिन बी देता है जो वेट गेन के लिए जरूरी हैं।

एनर्जी

छुहारा और शहद दोनों ही नेचुरल शुगर समेटे हैं। शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए इनकी जरूरत पड़ती है। वर्कआउट के बाद या कमजोरी महसूस होने पर इनका सेवन अत्यधिक फायदेमंद होता है

डायजेशन

छुहारा में डायजेस्टिव सिस्टम को सुधारने वाले फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। शहद में एंजाइम्स होते हैं जो डायजेशन को सुधारते हैं। नियमित यह उपाय करने से कब्ज और अन्य डायजेस्टिव प्रॉब्लम दूर हो सकती है।

इम्यूनिटी

शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। छुहारा भी विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

दिल की बीमारी

छुहारा में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। यह दिल की बीमारियों से बचाते हैं। शहद में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखते हैं।

मजबूत हड्डी

छुहारा कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन K से भरपूर है। हड्डियों की मजबूती के लिए इनकी आवश्यकता होती है। शहद के अंदर भी बोन डेंसिटी बढ़ाने वाले मिनरल्स होते हैं।

कॉम्प्लीमेंट्री फायदे

शहद और छुहारे का उपाय स्किन और हेयर के लिए भी अच्छा है। यह शरीर के दोनों अंगों को हेल्दी और स्मूथ बनाता है। उनकी मजबूती बढ़ती है और ग्रोथ तेज होती है।

  • Related Posts

    बच्चों के लिए चमत्कारी जूस: आयरन की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय

    हर मां-बाप को चिंता रहती है कि वो अपने बच्‍चे को किस तरह से पर्याप्‍त पोषण दें। जाहिर सी बात है कि भोजन पोषण का सबसे आसान और उत्तम तरीका…

    हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी बड़ी चेतावनी, बुखार से आ सकता है हार्ट अटैक

    इन्फ्लूएंजा संक्रमण के दौरान सांस की नली में गंभीर इंफेक्शन हो जाते हैं. साथ ही साथ हाई फिवर भी आपको परेशान करती है. अब इस बीमारी को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ और गैल की 35 हजार करोड़ लागत की पेट्रो&केमिकल परियोजनाओं का कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ और गैल की 35 हजार करोड़ लागत की पेट्रो&केमिकल परियोजनाओं का कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मासूम से दुष्कर्म के बाद काट दिया था सिर, कोर्ट ने कहा& मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है, मौत की सजा उम्रकैद में बदली

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    मासूम से दुष्कर्म के बाद काट दिया था सिर, कोर्ट ने कहा& मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है, मौत की सजा उम्रकैद में बदली

    यमुना नदी में फिर जहरीला सफेद झाग, छठ पूजा से पहले यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    यमुना नदी में फिर जहरीला सफेद झाग,  छठ पूजा से पहले यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत

    पराली जलाने पर दर्ज होगी FIR, मंडी में फसल बेचने पर लगेगी रोक& हरियाणा सरकार के बड़े फैसले

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    पराली जलाने पर दर्ज होगी FIR, मंडी में फसल बेचने पर लगेगी रोक& हरियाणा सरकार के बड़े फैसले

    सुप्रीम कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका, अब इस मामले में चलेगा ट्रायल

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    सुप्रीम कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका, अब इस मामले में चलेगा ट्रायल

    मंत्री सीतारमण ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    मंत्री सीतारमण ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की