चीन का डेट&टु&जीडीपी रेश्यो ऑल&टाइम हाई पर पहुंचा, देश की इकॉनमी अभी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है

नई दिल्ली
 चीन की सरकार ने अपनी इकॉनमी में जान फूंकने के लिए अरबों डॉलर के स्टीम्युलस पैकेज की घोषणा की है लेकिन इससे देश का कर्ज संकट हल होता नहीं दिख रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन का डेट-टु-जीडीपी रेश्यो साल की पहली तिमाही में 366% के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच चुका है। 2008 के वित्तीय संकट के बाद से यह रेश्यो डबल हो चुका है। नॉन-फाइनेंशियल कॉरपोरेट का रेश्यो सबसे ज्यादा 171% है। इसके बाद सरकार के कर्ज का रेश्यो 86% है। अमेरिका में सरकार का डेट-टु-जीडीपी रेश्यो 125% है।

करीब तीन दशक से दुनिया की फैक्ट्री बना चीन अब कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। देश की इकॉनमी डिफ्लेशन के दौर से गुजर रही है। यह वही स्थिति है जिसमें 1990 के दशक से जापान की इकॉनमी फंसी है। अमेरिका के साथ चल रहे तनाव ने चीन की बुरी हालत कर दी है। देश में बेरोजगारी चरम पर है, रियल एस्टेट सेक्टर गहरे संकट में है और लोग पैसा खर्च करने के बजाय बचत करने में लगे हैं। चीन की हालत का असर दूसरे देशों और विदेशी कंपनियों पर भी दिख रहा है। जापान का एक्सपोर्ट कई महीनों में पहली बार गिरा है। इसकी वजह यह है कि चीन में डिमांड में गिरावट आई है।

दुनिया के लिए खतरे की घंटी

चीन की इकॉनमी डूबी तो इससे पूरा दुनिया की ग्रोथ प्रभावित होगी। हाल में दुनिया की सबसे बड़ी फैशन कंपनी LMVH के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। इसकी वजह यह रही कि चीन में कंपनी की बिक्री में गिरावट आई है। इसी तरह दुनिया की कई कंपनियों की ग्रोथ में चीन का बड़ा हाथ है। दुनियाभर के बाजार चीन के माल से पटे हैं। लेकिन जानकारों की मानें तो चीन में 2008 जैसी मंदी के लक्षण दिखने शुरू हो गए हैं। यही वजह है कि चीन में मंदी की आशंका ग्लोबल इकॉनमी के लिए खतरे की घंटी है।

इस बीच तीसरी तिमाही में चीन की ग्रोथ डेढ़ साल में सबसे कम रही। नेशनल ब्यूरो को स्टैटिस्टिक्स के जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर तिमाही में चीन की इकॉनमी 4.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी जो पिछली तिमाही में 4.7 परसेंट थी। यह 2023 की शुरुआत से सबसे कम ग्रोथ है। हाल के दिनों में चीन की सरकार ने इकॉनमी में जान फूंकने के लिए कई तरह की घोषणाएं की हैं। इनमें ब्याज दरों में कटौती और घर खरीदने से जुड़े नियमों में ढील शामिल है। लेकिन निवेशकों में इसे लेकर ज्यादा उत्साह नहीं है।

  • Related Posts

    जापान को 2035 तक 3.84 मिलियन श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ेगा : रिपोर्ट

    टोक्यो एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जापान को 2035 तक 3.84 मिलियन श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ेगा। इसका मतलब है कि प्रतिदिन 17.75 मिलियन…

    मिल्टन तूफान अब तक सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले 10 तूफानों में शामिल

    फ्लोरिडा अमेरिका में हाल में आए मिल्टन तूफान ने काफी तबाही मचाई है। यह अमेरिका के इतिहास में सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले तूफानों में से एक है। शुरुआती अनुमानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जापान को 2035 तक 3.84 मिलियन श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ेगा : रिपोर्ट

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    जापान को 2035 तक 3.84 मिलियन श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ेगा  : रिपोर्ट

    मंगल ग्रह पर है Alien के जीवन की संभावना? एक नई स्टडी में खुलासा हुआ

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    मंगल ग्रह पर है Alien के जीवन की संभावना? एक नई स्टडी में  खुलासा हुआ

    केंद्र सरकार ने इस्पात उत्पादन में हरित हाइड्रोजन के उपयोग के लिए तीन पायलट परियोजनाओं को मंजूरी दी

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    केंद्र सरकार ने इस्पात उत्पादन में हरित हाइड्रोजन के उपयोग के लिए तीन पायलट परियोजनाओं को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22&23 अक्टूबर को रूस दौरे पर, इस दौरान लेंगे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22&23 अक्टूबर को रूस दौरे पर, इस दौरान लेंगे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा

    प्रदेश में खनिज क्षेत्र में निवेश को पूर्ण प्रोत्साहन,11 औद्योगिक संस्थान निवेश के लिये आगे आये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    प्रदेश में खनिज क्षेत्र में निवेश को पूर्ण प्रोत्साहन,11 औद्योगिक संस्थान निवेश के लिये आगे आये  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एपीसी बैठक का हुआ आयोजन

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एपीसी बैठक का हुआ आयोजन