भगवान शंकर को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, कांग्रेस विधायक जंडेला पर इंदौर में भी FIR

इंदौर

इंदौर के तुकोगंज थाने में श्योपुर के विधायक बाबू जंडेला के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जंडेला की भगवान शिव पर की गई टिप्पणी से हिन्दूवादी संगठन नाराज थे और उन्होंने शुक्रवार रात को थाने का घेराव कर दिया था। भगवा ध्वज लेकर नारेबाजी करते हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पर प्रदर्शन करते रहे।

आखिरकार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मंच से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि जंडेला ने भगवान शिव के खिलाफ टिप्पणी कर हिन्दू समाज की भावनाएं भड़काई है। उन्हे जल्दी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

शुक्रवार रात को सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तुकोगंज थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि जंडेला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए। अफसरों ने कहा कि जंडेला के खिलाफ पहले ही संबंधित थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज हो चुका है, लेकिन कार्यकर्ता अड़े रहे और रिपोर्ट नहीं लिखने पर सड़क पर बैठकर भजन गाने लगे। मंच से जुड़े वकील अनिल नायडू ने कहा कि उन्होंने विधायक की टिप्पण सोशल मीडिया पर देखी है।
 
इससे मेरी व मेरे साथियों की भावनाएं आहत हुई है, इसलिए इंदौर में भी प्रकरण दर्ज हो सकता था। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने वरिेष्ठ अफसरों से बात की और विधायक बाबू जंडेला के खिलाफ धारा-299 के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद थाने के बाहर प्रदर्शन समाप्त हुआ और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता लौट गए। तीन दिन पहले विधायक जंडेला का पुतला भाजपा कार्यकर्ताअेां ने जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया था।

  • Related Posts

    एक दिवसीय विशेष सफाई अभियान अंतर्गत शहर के नालियों की हुई सफाई

    विधायक और अध्यक्ष की अगुवाई में वार्ड 40 में संचालित किया गया अभियान सिंगरौली प्रदेश स्तर पर आयोजित एक दिवसीय विशेष सफाई अभियान अंतर्गत नालियों की सफाई का आयोजन नगरीय…

    रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण: विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!& राजेन्द्र शुक्ल

    रीवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जब कहते थे कि वह दिन भी अब दूर नहीं,  जब हमारे देश के ‘हवाई चप्पल वाले लोग भी हवाई जहाज में उड़ान भरेंगे’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक दिवसीय विशेष सफाई अभियान अंतर्गत शहर के नालियों की हुई सफाई

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    एक दिवसीय विशेष सफाई अभियान अंतर्गत शहर के नालियों की हुई सफाई

    रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण: विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!& राजेन्द्र शुक्ल

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण: विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!& राजेन्द्र शुक्ल

    धर्म परिवर्तन करने के लिए लालच दिया, सतना में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    धर्म परिवर्तन करने के लिए लालच दिया, सतना में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया

    चमोली में व्यापारियों ने 15 मुस्लिम परिवारों को 31 दिसंबर तक शहर छोड़ने का प्रस्ताव दिया

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    चमोली में व्यापारियों ने 15 मुस्लिम परिवारों को 31 दिसंबर तक शहर छोड़ने का प्रस्ताव दिया

    मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनहित में किए गए अभिनव प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी आयोग को दी

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनहित में किए गए अभिनव प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी आयोग को दी

    गुजरात असामाजिक गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मुस्लिम धर्मगुरु की हिरासत को रद्द कर दिया, तुरंत रिहा करो

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views
    गुजरात असामाजिक गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मुस्लिम धर्मगुरु की हिरासत को रद्द कर दिया, तुरंत रिहा करो