राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल इस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज जो मध्यप्रदेश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है, इस वर्ष अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती समारोह मना रहा है।

1964 में स्थापित, रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज ने विंध्य क्षेत्र के तकनीकी शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कॉलेज के पूर्व छात्र आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं, जिनमें रक्षा क्षेत्र (सेना, वायुसेना, नौसेना और डीआरडीओ), तेल और गैस क्षेत्र (ओएनजीसी, आईओसी आदि), परमाणु ऊर्जा (बार्क, एनपीसीआईएल), विद्युत क्षेत्र (एनटीपीसी, एनएचपीसी), निर्माण क्षेत्र (भेल, सेल), और शासकीय सेवाओं (आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईईएस) सहित निजी क्षेत्रों के प्रतिष्ठान शामिल हैं। हीरक जयंती समारोह का मुख्य कार्यक्रम 8 से 10 नवंबर 2024 तक आयोजित होगा। यह समारोह कॉलेज के 60 वर्षों की समृद्ध यात्रा और उपलब्धियों का उत्सव होगा, जिसमें अनेक पूर्व छात्र और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

 

  • Related Posts

    इंदौर को मिला बेस्ट वाटर डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

    इंदौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार’ से पश्चिम जोन के अंतर्गत इंदौर को सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर पुरस्कृत करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस…

    रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 23 अक्टूबर को

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है। चार संभागों में सफल आरआईसी के बाद 23…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिला बेस्ट वाटर डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

    • By
    • October 22, 2024
    • 1 views
    इंदौर को मिला बेस्ट वाटर डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की

    • By
    • October 22, 2024
    • 4 views
    राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की

    रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 23 अक्टूबर को

    • By
    • October 22, 2024
    • 4 views
    रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 23 अक्टूबर को

    भिंड में गोहद चौराहा पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोडिंग वाहन से 2750 किलो मावा जब्त

    • By
    • October 22, 2024
    • 3 views
    भिंड में गोहद चौराहा पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोडिंग वाहन से 2750 किलो मावा जब्त

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! निजी अस्पतालों में अब इलाज करा सकेंगे, CGHS और ECHS की सर्विस का दायरा बढ़ाया

    • By
    • October 22, 2024
    • 3 views
    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! निजी अस्पतालों में अब इलाज करा सकेंगे, CGHS और ECHS की सर्विस का दायरा बढ़ाया

    विन्ध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    • By
    • October 22, 2024
    • 0 views
    विन्ध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल