Oppo A94 का डिस्प्ले सामान्य मोड में 135Hz टच सैंपलिंग रेट और गेम मोड में 180Hz रेट सपोर्ट करता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 मिलता है, जो 8GB LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है।
Oppo A94 मोबाइल की जाने खास बात
Oppo A94 को यूएई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
- फोन MediaTek Helio P95 और 8GB रैम से लैस आता है
48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल
Oppo A94 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Oppo A93 का अपग्रेड है। नया ओप्पो फोन भी पिछले मॉडल के समान MediaTek Helio P95 चिपसेट और एमोलेड डिस्प्ले से लैस आता है। इसमें ओप्पो ए93 की तरह ही 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। हालांकि, Oppo A94 कुछ एक्स्ट्रा और पहले से बेहतर कैमरा फीचर्स से लैस आता है। साथ ही इसमें ए93 की तुलना में बड़ी 4,310mAh बैटरी शामिल है। स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है।
डिस्प्ले | 6.43 इंच |
फ्रंट कैमरा | 32-मेगापिक्सल |
रियर कैमरा | 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल |
रैम | 8 जीबी |
स्टोरेज | 128 जीबी |
बैटरी क्षमता | 4310 एमएएच |
ओएस | एंड्रॉ़यड |
रिज़ॉल्यूशन | 1080 |
Oppo A94 price, availability
Oppo A94 की कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, वर्तमान में फोन को सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ Oppo की यूएई साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। ओप्पो ए94 को फेंटेस्टिक पर्पल और फ्लुइड ब्लैक रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। टिपस्टर इवान ब्लास (Evan Blass) ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि लेटेस्ट ओप्पो फोन कोडनेम “Darwin” के साथ विकसित किया जा रहा और यह एशिया में Oppo Reno 5F, भारत में Oppo F19 और यूरोप में Oppo A94 के रूप में आएगा। इसी मॉडल को 5G वेरिएंट के साथ आने के लिए कहा गया था, जो Oppo “Elsa” के रूप में विकसित किया जा रहा है और यह Oppo A94 5G या Oppo F19 Pro के रूप में लॉन्च हो सकता है।
ओप्पो यूएई साइट में लॉन्च डेट को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, ब्लास ने बताया था कि Oppo A94 इस महीने के अंत में आएगा।