पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह का मंगलवार (22 अक्टूबर) को 60वां जन्मदिन है। इस अवसर पर देश के राजनेताओं ने गृह मंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत देशभर के कई बड़े अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गृह मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की सुरक्षा, विकास एवं सशक्तिकरण में आपका योगदान बहुमूल्य है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा, “अत्यंत कर्मठ एवं परिश्रमी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे भारत की आंतरिक सुरक्षा को सशक्त करने में पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। भारत और भाजपा दोनों के विकास एवं उत्थान में जिस तरह का परिश्रम वे कर रहे हैं, वह सराहनीय है। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अनुशासन और परिश्रम की जीवंत प्रतिमूर्ति, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, सहकारिता से समृद्धि की भावना को निरंतर साकार करने वाले लोकप्रिय जन नेता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए आपकी प्रतिबद्धता ने निरंतर मां भारती को गौरवान्वित किया है। मैं प्रभु राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे स्वस्थ रहें और देश के लोगों की सेवा करते हुए लंबी आयु प्राप्त करें।”

 

  • Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! निजी अस्पतालों में अब इलाज करा सकेंगे, CGHS और ECHS की सर्विस का दायरा बढ़ाया

    नई दिल्ली  केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार नें CGHS और ECHS की सर्विस का दायरा बढ़ा दिया है। अब केंद्रीय कर्मचारी 40 प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम…

    वक्फ बोर्ड पर JPC मीटिंग में बवाल, TMC सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल, 4 टांके लगे

     नई दिल्ली वक्फ बिल को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच झड़प हो गई. इस झड़प…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की

    • By
    • October 22, 2024
    • 0 views
    राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की

    रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 23 अक्टूबर को

    • By
    • October 22, 2024
    • 0 views
    रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 23 अक्टूबर को

    भिंड में गोहद चौराहा पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोडिंग वाहन से 2750 किलो मावा जब्त

    • By
    • October 22, 2024
    • 0 views
    भिंड में गोहद चौराहा पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोडिंग वाहन से 2750 किलो मावा जब्त

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! निजी अस्पतालों में अब इलाज करा सकेंगे, CGHS और ECHS की सर्विस का दायरा बढ़ाया

    • By
    • October 22, 2024
    • 0 views
    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! निजी अस्पतालों में अब इलाज करा सकेंगे, CGHS और ECHS की सर्विस का दायरा बढ़ाया

    विन्ध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    • By
    • October 22, 2024
    • 0 views
    विन्ध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    आयुक्त ने किया शहर के नवाचारों का मुआयनाए, मिश्रा पॉली क्लिनिक प्रबंधन की बारीकियों को देख सराहा

    • By
    • October 22, 2024
    • 0 views
    आयुक्त ने किया शहर के नवाचारों का मुआयनाए, मिश्रा पॉली क्लिनिक प्रबंधन की बारीकियों को देख सराहा