पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के सी ओ‌ प्रवीण कुमार तिवारी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात में पुलिस को अमर कोल्ड स्टोर के पीछे बदमाशों की होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तभी बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस ने भागते हुए बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गईमुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया ,जिसकी शिनाख्त नंदू‌ गिहार के‌ रूप में की गई हैजबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। ‌
पुलिस ने बताया कि बदमाश एकत्रित होकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। पकड़ा गया बदमाश नंदू गिहार शातिर किस्म का अपराधी है जिसके ऊपर 20 से भी अधिक मुकदमे जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में दर्ज है जनपद एटा में भी मुकदमे दर्ज और जानकारी की जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभाग द्वारा दस हजार रूपए का इनाम भी घोषित था। घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध हथियार और जिंदा तथा खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

  • Related Posts

    पंजाब के तरनतारन में तीन किग्रा हेरोइन बरामद

    जालंधर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान दौरान पंजाब के जिला तरनतारन के गांव मस्तगढ़ से ड्रोन द्वारा गिरायी गयी तीन किग्रा हेरोइन बरामद…

    महाराष्ट्र के अहमदनगर में 10 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

    नासिक,  महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव में पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने छत्तीसगढ़ से बिक्री के लिए लाया गया दस किलोग्राम गांजा बुधवार को जब्त कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा& मप्र में खाद की कमी नहीं, किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा& मप्र में खाद की कमी नहीं, किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन

    • By
    • October 18, 2024
    • 2 views
    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन

    ज्ञान और विज्ञान का संगम है विज्ञान मेला : मंत्री श्री राजपूत

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    ज्ञान और विज्ञान का संगम है विज्ञान मेला : मंत्री श्री राजपूत

    मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’

    • By
    • October 18, 2024
    • 2 views
    मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’