भारत आपसी विश्वास, समानता के सिद्धांतों पर अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है : राष्ट्रपति मुर्मु

लिलोंग्वे
 तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के बाहर रह रहे अपने देशवासियों का कल्याण करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी सरकार भारतीयों की चिंता को दूर करने और उनकी सुरक्षा, कल्याण और उन्नति सुनिश्चित करने के लिए विश्व में अपने सहयोगियों के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत आपसी विश्वास, समानता, और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों पर आधारित अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है। अफ्रीका के साथ सहयोग का हमारा मॉडल स्थानीय संसाधन का उपयोग करने और क्षमता निर्माण का है।

यह अफ्रीका की आवश्यकताओं की प्राथमिकता पर आधारित है राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ग्लोबल साउथ के अग्रणी सदस्य के रूप में भारत विश्व की दोतिहाई जनसंख्या के हितों का प्रतिनिधित्व करने की अपनी भूमिका को गंभीरता से लेता है। मलावी में आप सभी के बीच उपस्थित होकर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। भारत और मलावी के राजनयिक संबंधों को 60 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह रिश्ते ऐतिहासिक हैं। मलावी से भारत के गहरे सांस्कृतिक संबंध भी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मलावी के राष्ट्रपति लाजर मैक्कार्थी चकवेरा ने स्टेट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने भारत-मलावी संबंधों को सुदृढ़ करने के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लिलोंग्वे में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया। उन्होंने प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध और अन्य सैन्य अभियानों के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों और नागरिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने उन भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी, जिनके बलिदान को इस स्मारक में महत्व दिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने मलावी के पहले राष्ट्रपति डॉ. हेस्टिंग्स कामुजु की समाधि पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    नोएडा: स्कूल में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुए डिजिटल रेप के मामले में स्कूल में हंगामा, बनी जांच कमेटी

    नोएडा नोएडा के एक नामी स्कूल के जूनियर विंग में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुए डिजिटल रेप के मामले में शनिवार को अभिभावकों का गुस्सा जमकर…

    विदेश से लौटे युवक की झाड़ियों में से मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

    बटाला   इटली के युवक की रहस्यमय हालत में मौत होने की बेहद दुखद खबर है। इस संबंध में मृतक के भाई सुरिंदर सिंह ने बताया कि हमारा भाई मेजर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शासकीय योजनाओं को जन&जन तक ले जाने में जन अभियान परिषद निभा रही है उत्प्रेरक की भूमिका: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • October 19, 2024
    • 1 views
    शासकीय योजनाओं को जन&जन तक ले जाने में जन अभियान परिषद निभा रही है उत्प्रेरक की भूमिका: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल&कानपुर फोर&लेन मंजूरी के लिए केन्द्र का माना आभार

    • By
    • October 19, 2024
    • 1 views
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल&कानपुर फोर&लेन मंजूरी के लिए केन्द्र का माना आभार

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट समारोह स्थल का किया निरीक्षण

    • By
    • October 19, 2024
    • 1 views
    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट समारोह स्थल का किया निरीक्षण

    खेलों से सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

    • By
    • October 19, 2024
    • 1 views
    खेलों से सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

    नोएडा: स्कूल में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुए डिजिटल रेप के मामले में स्कूल में हंगामा, बनी जांच कमेटी

    • By
    • October 19, 2024
    • 0 views