मध्यप्रदेश में सतपुड़ा नेशनल पार्क बना बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन

सतपुड़ा नेशनल पार्क को बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन श्रेणी में इंडिया टुडे का एडिटर्स चॉइस अवार्ड मिला है।
केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवार्ड समारोह में इसे प्रदान किया। मध्यप्रदेश की ओर से फील्ड डायरेक्टर श्री एल. कृष्णमूर्ति और सहायक प्रबंधक टूरिज्म बोर्ड डॉ. नीलम रावत ने अवार्ड प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड सतपुड़ा नेशनल पार्क में पर्यटकों को और अधिक सुविधाएँ विकसित करने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।


सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थिति सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है। बाघ संरक्षण केंद्र के रूप में प्रसिद्ध यह क्षेत्र वन्य-जीव एवं वनस्पति विविधता से भी समृद्ध है। बाघ के अलावा यहाँ तेंदुए, भारतीय बायसन, भारतीय विशाल गिलहरी, सांभर, चीतल, हिरण, नीलगाय, लंगूर, भालू, जंगली सुअर सहित विभिन्न वन्य-जीव पाए जाते हैं। उद्यान में ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व की 300 से अधिक गुफाएँ हैं। भोपाल से 210 कि.मी., जबलपुर से 240 कि.मी., नागपुर से 250 कि.मी. और छिंदवाड़ा से 85 कि.मी. सड़क मार्ग से अभयारण्य तक पहुँचना आसान है। अभयारण्य से 52 कि.मी. की दूरी पर पिपरिया निकटतम रेलवे स्टेशन और इटारसी निकटतम रेल जंक्शन है। पचमढ़ी निकटतम बस स्टेंड और अभयारण्य का प्रवेश द्वार भी है।

  • Related Posts

    अब विश्वभर में गूंजेगा राम राजा का नाम, रामनगरिया बनेगी विश्व धरोहर, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

    ओरछा मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा (Orchha) को अब प्रदेश की चौथी वर्ल्ड हेरिटेज साइट (World Heritage) बनने का दर्जा मिलने जा रहा…

    शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर की दीवार जर्जर, मरम्मत के लिए ASI ने लगाया ताला, श्रद्धालु नाराज

    शहडोल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई ) ने शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर में ताला लगा दिया है। बाहर लोहे का गेट लगाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद की गई है। इसकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब विश्वभर में गूंजेगा राम राजा का नाम, रामनगरिया बनेगी विश्व धरोहर, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    अब  विश्वभर में गूंजेगा राम राजा का नाम, रामनगरिया बनेगी विश्व धरोहर, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

    शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर की दीवार जर्जर, मरम्मत के लिए ASI ने लगाया ताला, श्रद्धालु नाराज

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर की दीवार जर्जर, मरम्मत के लिए ASI ने लगाया ताला, श्रद्धालु नाराज

    इजराइली एजेंटों ने पेजर ताइवानी ब्रांड गोल्ड अपोलो का बताकर दिया धोखा

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    इजराइली एजेंटों ने पेजर ताइवानी ब्रांड गोल्ड अपोलो का बताकर दिया धोखा

    चीफ को मारने के बाद बोले नेतन्याहू& जंग तो कल खत्म कर दें, बस एक शर्त मान ले हमास, दाल दे हथियार

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    चीफ को मारने के बाद बोले नेतन्याहू& जंग तो कल खत्म कर दें, बस एक शर्त मान ले हमास, दाल दे हथियार

    MVA समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा रही है, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, चुनाव अधिकारियों से मिलीभगत

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    MVA समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा रही है, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, चुनाव अधिकारियों से मिलीभगत

    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा& दो सरकारी बंगले पर कब्जा करना चाहती हैं आतिशी

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा& दो सरकारी बंगले पर कब्जा करना चाहती हैं आतिशी