मनोरंजन&मनमोहन देसाई इंटरटेनर नंबर वन दो अंतिम मुंबई

वर्ष 1977 मनमोहन देसाई के लिए सिने करियर का अहम् वर्ष साबित हुआ।इस वर्ष उनकी परवरिश, धरमवीर, चाचा भतीजा, अमर अकबर एंथनी जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। इन सभी फिल्मों में उन्होंने अपने खोया-पाया फार्मूले का सफल प्रयोग किया। वह अक्सर यह सपना देखा करते थे कि वह दर्शकों के लिए भव्य पैमाने पर मनोरंजक फिल्म का निर्माण करेंगे। अपने इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए उन्होंने फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया और ‘एमकेडी’ बैनर की स्थापना की।अमर अकबर एंथनी उनके सिने करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में यूं तो सभी गाने सुपरहिट हुए लेकिन फिल्म का ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार’ गीत संगीत जगत की अमूल्य धरोहर के रूप में आज भी याद किया जाता है। इस गीत में पहली और अंतिम बार लता मंगेशकर, मुकेश, मोहमद रफी और किशोर कुमार जैसे नामचीन पार्श्वगायकों ने अपनी आवाज दी थी।
अमर अकबर एंथनी की सफलता के बाद मनमोहन देसाई ने निश्चय किया कि आगे जब कभी वह फिल्म का निर्देशन करेंगे तो उसमें अमिताभ बच्चन को काम करने का मौका अवश्य देंगे। हमेशा अपने दर्शकों को कुछ नया देने वाले मनमोहन देसाई ने वर्ष 1981 में फिल्म ‘नसीब’ का निर्माण किया। इस फिल्म के एक गाने ‘जॉन जॉनी जर्नादन’ में उन्होंने सितारों की पूरी फौज ही खड़ी कर दी। यह फिल्म जगत के इतिहास में यह पहला मौका था, जब एक गाने में फिल्म जगत के कई दिग्गज कलाकारों की उपस्थिति थी। इसी गाने से प्रेरित होकर शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक गाने में कई सितारों को दिखाया गया है।
वर्ष 1983 में मनमोहन देसाई की एक और फिल्म ‘कुली’ प्रदर्शित हुई, जो हिंदी सिनेमा जगत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा गयी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को पेट में गंभीर चोट लग गई और वह लगभग मौत के मुंह में चले गए थे। फिल्म ‘कुली’ बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1985 में मनमोहन देसाई की फिल्म ‘मर्द’ प्रदर्शित हुई, जो उनके सिने करियर की अंतिम हिट फिल्म थी। वर्ष 1988 में मनमोहन देसाई ने फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ का निर्देशन किया लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इसके बाद उन्होंने अपने चहेते अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म ‘तूफान’ का निर्माण किया लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई तूफान नहीं ला सकी। इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि भविष्य में वह किसी भी फिल्म का निर्माण और निर्देशन नहीं करेंगे।
बहुमखी प्रतिभा के धनी मनमोहन देसाई ने राजकुमार और किस्मत फिल्म की कहानी भी लिखी। इसके अलावा वर्ष 1963 में प्रदर्शित फिल्म ब्लफ मास्टर का स्क्रीनप्ले भी उन्होंने ही लिखा था। मनमोहन देसाई ने अपने तीन दशक से भी ज्यादा लंबे सिने करियर में लगभग बीस फिल्मों का निर्देशन किया। जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट हुई। अपनी फिल्मों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले मनमोहन देसाई 01 मार्च 1994 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी मौत बालकनी से गिरने से हुई थी।

  • Related Posts

    ‘टाइटैनिक’ एक्ट्रेस ने 48 की उम्र में करवाई टेस्टोस्टेरोन थेरेपी

    ‘टाइटैनिक’ फिल्म की एक्ट्रेस केट विंसलेट इस बारे में खुलकर बात कर रही हैं कि 40 की उम्र के करीब पहुंचने पर उन्होंने अपनी सेक्स ड्राइव को कैसे बेहतर बनाया…

    अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने कर ली शादी, सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल

    मुंबई बॉलीवुड के स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद फैंस को ये गुड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ