आदिवासियों को 'वनवासी' कहना उनका सबसे बड़ा अपमान : राहुल

बदनावर (धार), कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आदिवासियों के बीच बिना किसी का नाम लिए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने आदिवासियों को वनवासी कहना शुरु कर दिया है और ये आदिवासियों का सबसे बड़ा अपमान है।
गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित रहे।
सभा में बड़ी संख्या में मौजूद आदिवासियों को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत राज्य के सीधी कांड का संदर्भ देेते हुए की। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा ऐसी ही है। भाजपा सिर्फ आदिवासियों के साथ नहीं, दलितों और गरीब पिछड़ों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करती है। भाजपा के लोग सभी जगह कमजोरों का अपमान करते है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने अब आदिवासियों को वनवासी कहना शुरु कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों शब्दों का अर्थ समझाते हुए कहा कि आदिवासी का मतलब वो व्यक्ति, जो जमीन का सबसे पहला मालिक था, वहीं वनवासी का अर्थ उन लोगों से है, जो जंगलों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आदिवासी काे आदिवासी कहेंगे तो सरकार को उन्हें जल-जंगल-जमीन का हक देना पड़ेगा। आदिवासियों को वनवासी कहने से बड़ा अपमान उनका कोई और नहीं सकता।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि ये लोग एक दिन आपसे जंगल भी छीन लेंगे और कहेंगे कि आप वनवासी हो, पर वन तो अब है नहीं। तब आदिवासियों से कहा जाएगा कि वे मजदूरी करें, भीख मांगें या भूखे मरें। यही इन दाे शब्दों का फर्क है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में आदिवासियों की आठ फीसदी और मध्यप्रदेश में 24 फीसदी आबादी है, लेकिन देश भर में बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिकों में से कोई आदिवासी नहीं मिलेगा। देश में आदिवासियों के साथ जो हो रहा है, वो ही दलितों, पिछड़ों और सामान्य वर्ग के गरीबों के साथ भी हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अडाणी समूह समेत देश के बड़े औद्योगिक घरानों पर भी हमले बोले।
उन्होंने कहा कि इसी परिवेश को बदलने के लिए कांग्रेस की सरकार बनते ही जाति जनगणना कराई जाएगी। साथ ही किसानों को एमएसपी की लीगल गारंटी देते हुए इस पर कानून बनाया जाएगा।

  • Related Posts

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 सितम्बर से शुरू हो रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के पहले दिन सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय…

    दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म फुट ओवरब्रिज से जुड़ेगी सड़क, यात्रियों को होगी सुविधा

     दमोह रेलवे स्टेशन पर 250 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा नया फुड ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। गति शक्ति योजना के तहत दमोह स्टेशन का इसके लिए चयन किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ