सुनहरा मौका! सिर्फ ₹209 में अंतरिक्ष की सैर, भारतीयों को कौन दे रहा है यह अवसर

नई दिल्‍ली
अमेरिका की स्‍पेस एक्‍सप्‍लोरेशन एंड रिसर्च एजेंसी (SERA) ने भारत को अपने स्पेस मिशन में शामिल किया है। इस मिशन में भारत के लोग भी अंतरिक्ष की सैर कर सकेंगे। यह मिशन दिग्‍गज उद्योगपति जेफ बेजोस की Blue Origin कंपनी के New Shepard रॉकेट से पूरा होगा। SERA दुनियाभर के लोगों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए काम कर रही है। SERA और Blue Origin मिलकर उन देशों को मौका दे रहे हैं जिनके पास अंतरिक्ष में जाने के लिए ज्‍यादा संसाधन नहीं हैं। इस मिशन के जरिये भारत अंतरिक्ष में अपनी जगह और मजबूत कर सकेगा।

इस मिशन के लिए Blue Origin के New Shepard रॉकेट का इस्तेमाल होगा, जो दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रॉकेट लोगों को अंतरिक्ष की सीमा पार कराएगा, जहां से धरती का नजारा देखने लायक होगा।

भारत को शाम‍िल करने से SERA उत्‍साह‍ित

SERA के संस्थापक जोशुआ स्‍कुर्ला और सैम हचिसन ने इस मिशन में भारत को शामिल करने पर काफी उत्साह जताया है। उनका मानना है कि भारत की अंतरिक्ष में दिलचस्पी और उसका अनुभव इस मिशन को सफल बनाने में काफी मददगार साबित होगा। स्‍कुर्ला ने बताया, ‘हमें भारत के साथ काम करने में खुशी है क्योंकि भारत के पास अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी अनुभव है। भारत दूसरे देशों के लिए एक मिसाल बन सकता है। अपनी ताकत दिखा सकता है। इसलिए हमारी दिलचस्पी बनी रही।’

इस मिशन में जाने के लिए कोई भी भारतीय आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के लिए बस 2.5 डॉलर यानी लगभग 209 रुपये देने होंगे। इसके बाद लोगों की वोटिंग के जरिये छह लोगों को चुना जाएगा जो इस मिशन का हिस्सा बनेंगे। वोटिंग तीन चरणों में होगी। हर चरण में कुछ लोग बाहर होते जाएंगे। आखिर में छह लोग चुने जाएंगे। पांच सीटों के लिए देश और क्षेत्र के हिसाब से वोटिंग होगी। जबकि छठी सीट के लिए दुनियाभर के लोग वोट कर सकेंगे।

150 से ज्‍यादा देशों के लोगों को अंतरिक्ष तक पहुंचाना मकसद

SERA का मकसद दुनिया के 150 से ज्‍यादा देशों के लोगों को अंतरिक्ष तक पहुंचाना है, खासकर उन लोगों को जिनके पास अंतरिक्ष में जाने के ज्‍यादा मौके नहीं हैं। स्‍कुर्ला का कहना है, ‘हमारा मिशन है कि हम अंतरिक्ष को सभी के लिए आसान बनाएं। हम चाहते हैं कि दुनिया का हर व्यक्ति अंतरिक्ष की खोज में अपनी भूमिका निभा सके।’

इस मिशन में जाने के लिए लोगों को Blue Origin के कुछ शारीरिक मानकों पर खरा उतरना होगा। जो लोग चुने जाएंगे उन्हें Blue Origin के लॉन्च साइट पर तीन दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

हचिसन का कहना है कि लोगों को अपने हीरो चुनने का मौका देकर हम यह सुनिश्चित करते हैं कि यह मिशन लोगों के लिए है। यह तरीका लोगों में अंतरिक्ष के बारे में उत्सुकता जगाएगा। दुनियाभर के देशों को साथ लाएगा। New Shepard की उड़ान के लिए ज्‍यादा कड़ी शारीरिक जरूरतें नहीं हैं जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इसमें हिस्सा ले सकेंगे।

फिल जॉयस ने बताया कि इस मिशन का मकसद सभी को साथ लेकर चलना है। यह मिशन भारत के लिए एक बड़ा मौका है। इससे न सिर्फ भारत के लोग अंतरिक्ष में जा सकेंगे बल्कि भारत दुनिया को यह भी दिखा सकेगा कि वह अंतरिक्ष के क्षेत्र में कितना आगे निकल चुका है।

  • Related Posts

    प्रदोष व्रत आज: पूजा शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 12, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्ण, द्वादशी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 20, जिल्हिजा 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तिथि 03 जुलाई सन्…

    प्रदोष व्रत आज: पूजा शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 12, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्ण, द्वादशी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 20, जिल्हिजा 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तिथि 03 जुलाई सन्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ