प्रदेश में 5 नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं 2 नवीन 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय होंगे स्थापित

भोपाल

राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्रदेश में 5 नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं 2 नवीन 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों की स्थापना स्वीकृति मिली है। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने इसके लिए भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। मंत्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार, नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में स्वस्थ, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश आकार ले रहा है। हमारा लक्ष्य जनाकांक्षाओं की पूर्ति और प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति है। मंत्री परमार ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं आयुष चिकित्सालय बनने से आयुष चिकित्सा अध्ययन एवं आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को सुलभता होगी और नागरिकों को भी गुणवत्तापूर्ण आयुष चिकित्सा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

आयुष मंत्री परमार ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अंतर्गत प्रत्येक महाविद्यालय की स्थापना के लिए लगभग 70 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह प्रदेश को कुल 350 करोड़ रुपए की राशि नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों की स्थापना के लिए स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सागर, शहडोल, बालाघाट, नर्मदापुरम एवं मुरैना जिले में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की स्थापना होगी, इससे प्रदेश के समस्त संभागों में अब शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय स्थापित हो जाएंगे। परमार ने बताया कि औषधीय वनस्पतियों से भरपूर जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र बालाघाट में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की स्थापना होने से छात्र-छात्राओं को सुगम रूप से अध्ययन, शोध एवं गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी। जनजातीय क्षेत्र में प्राप्त होने वाली औषधीय वनस्पतियों के शोध एवं क्षेत्र में प्रचलित प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी शोध और अनुसंधान के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होंगे। परमार ने बताया कि प्रथम चरण में इन जिलों के आयुष चिकित्सालयों के उन्नयन के लिए चिकित्सालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

आयुष मंत्री परमार ने बताया कि आयुष चिकित्सा सुविधा जन-जन तक पहुंचाने एवं औषधीय वनस्पति की खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कृषकों एवं मण्डी के लिए प्रसिद्ध शुजालपुर एवं PVTG (विशेष पिछड़ी जनजाति समूह) जनजातीय क्षेत्र श्योपुर में 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों की स्थापना के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसमें प्रत्येक आयुष चिकित्सालय की स्थापना के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति मिली है।

 

  • Related Posts

    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं

    भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 15 डॉक्टर्स भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधीन गैस राहत अस्पतालों में सेवाएं देंगे। यह डॉक्टर्स 2 वर्ष की…

    मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा, राशि स्वीकृत

    भोपाल मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने 117 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं

    मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा, राशि स्वीकृत

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा, राशि स्वीकृत

    जिले के अजयगढ़ कस्बे से तिरंगे के अपमान का मामला, अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कथित तौर पर कलमा लिखा

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के गोदामों में खराब हो रहे अनाज का विक्रय अब प्रदेश के बाहर भी होगा

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के गोदामों में खराब हो रहे अनाज का विक्रय अब प्रदेश के बाहर भी होगा

    पश्चिम बंगाल में बाढ़ को लेकर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, ‘पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बंगाल में तबाही’

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    प्रदेश के पैंशनर्ज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, लंबित मांगों को लेकर पैंशनर्ज ने सभी जिला मुख्यालय में धरने&प्रदर्शन किए

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    प्रदेश के पैंशनर्ज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, लंबित मांगों को लेकर पैंशनर्ज ने सभी जिला मुख्यालय में धरने&प्रदर्शन किए