महाराष्ट्र के जालना में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत कई घायल

जालना
 महाराष्ट्र के जालना में एक ट्रक और बस की भिड़ंत में 5 लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब गेवराई से अंबाड़ जा रही बस और मौसंबी से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मामूली रूप से घायलों को इलाज के लिए अंबाड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखी जा सकती हैं। मृतकों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस में 25 से 30 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू कराया । तत्काल राहत कार्य शुरू कराया गया और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल चिकित्सा सेवाओं के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।

गेवराई से जालना की अंबाड़ जा रही बस (क्रमांक एमएच 20 बीएफ 3573) और अंबाड से संतरे लेकर जा रही आयशर ट्रक (क्रमांक एमएच 01 सीआर 8099) वडिगोदरी जालना मार्ग पर शाहपुर के पास भीषण दुर्घटना का शिकार हो गईं, घायलों को बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया।

दुर्घटना का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रक की गति और सड़क पर बारिश के कारण दुर्घटना हुई होगी। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यह पहली बार है कि जालना बीड रोड पर इस तरह की दुर्घटनाएं हुई हैं, सड़क पर बीच में कोई डिवाइडर नहीं है।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में बाढ़ को लेकर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, ‘पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बंगाल में तबाही’

    कोलकाता पश्चिम बंगाल में बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में ममता ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ सभी समझौतों को…

    प्रदेश के पैंशनर्ज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, लंबित मांगों को लेकर पैंशनर्ज ने सभी जिला मुख्यालय में धरने&प्रदर्शन किए

    शिमला प्रदेश के पैंशनर्ज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर पैंशनर्ज ने शिमला, ऊना, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा सहित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं

    मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा, राशि स्वीकृत

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा, राशि स्वीकृत

    जिले के अजयगढ़ कस्बे से तिरंगे के अपमान का मामला, अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कथित तौर पर कलमा लिखा

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के गोदामों में खराब हो रहे अनाज का विक्रय अब प्रदेश के बाहर भी होगा