कांकेर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

कांकेर

विदेश मंत्रालय एवं भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छत्त्तीसगढ़ राज्य के आठवें डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ कांकेर जिले के उप डाकघर कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग ने आज जिला कार्यालय परिसर में बस्तर संभाग के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ के बाद पासपोर्ट बनाने पहुंचे कोण्डागांव जिले के केशकाल निवासी श्री सैयद शाकिर अली को प्रोसेस फाईल प्रदाय किया।

सांसद श्री नाग ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे भारत देश का मान-सम्मान देश और दुनिया में बढ़ाया है, उसी प्रकार यहां पासपोर्ट कार्यालय खुलने से नागरिकों को भी देश-विदेश जाने का मौका मिलेगा और उन्नति के द्वार खुलेंगे। इस कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की। विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने कहा कि इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के खुलने से क्षेत्रवासियों को राजधानी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा समय और पैसे की भी बचत होगी।
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ. के.जे. श्रीनिवास (भारतीय विदेश सेवा) ने कहा कि कांकेर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

आज के वैश्विक दौर में विदेश जाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है और इसके लिए पासपोर्ट आवश्यक और महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पासपोर्ट की बढ़ती मांग के कारण भारत सरकार द्वारा डाक विभाग के सहयोग से पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला जा रहा है। इसी क्रम में आज कांकेर में खोला गया। उन्होंने कांकेर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। विदेश मंत्रालय के ओएसडी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार ने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य है कि देश के दूर दराज क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट सेवा केन्द्र के माध्यम से पासपोर्ट सेवा पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र के खुलने से अधिक से अधिक लोगों का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    नए बाजार की पहचान और निर्यात के अवसरों की खोज के साथ निर्यातकों को सशक्त बनाने जागरूकता सत्र

    रायपुर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया…

    मुख्यमंत्री की पहल पर आदिवासी क्षेत्र में युवाओं का संवर रहा भविष्य

    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में युवाओं का भविष्य संवर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा& कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा

    • By
    • September 21, 2024
    • 1 views
    भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा& कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा

    नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एएनटीएफ बढ़ा रही कार्रवाई का दायरा, 3 साल में 469 गिरफ्तार, तस्करों में हड़कंप

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एएनटीएफ बढ़ा रही कार्रवाई का दायरा, 3 साल में 469 गिरफ्तार, तस्करों में हड़कंप

    नए बाजार की पहचान और निर्यात के अवसरों की खोज के साथ निर्यातकों को सशक्त बनाने जागरूकता सत्र

    • By
    • September 21, 2024
    • 2 views

    मुख्यमंत्री की पहल पर आदिवासी क्षेत्र में युवाओं का संवर रहा भविष्य

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views

    छत्तीसगढ़&रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने शुरू किया अभियान, समृद्धि का द्वार है स्वच्छता

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views

    रविवार 22 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 21, 2024
    • 2 views
    रविवार 22 सितम्बर 2024 का राशिफल