महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए: नाना पटोले

मुंबई,  महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को मांग किया कि राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सत्ता लोभ के कारण राज्य में राजनीतिक माहौल बहुत गंदा हो चुका है और शासन एवं प्रशासन ठप्प हो चुका है।

उन्होंने शिवसेना-शिंदे समूह के विधायकों की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में राजनीतिक स्थिति ‘अलीबाबा और 40 चोर’ की कहानी जैसे हो गई है, जो सरकारी खजाना लूट रहे हैं।

उन्होंने राज्य में चल रहे राजनीतिक ड्रामे के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दोषी ठहराते हुए आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र की छवि को धूमिल करने के लिए जानबूझकर तमाशा कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छत्रपति शाहू महराज, ज्योतिबा फुले, डॉ. बी आर अंबेडकर जैसे प्रगतिशील विचारकों की विरासत वाला राज्य आज बर्बाद हो चुका है। एमपीसीसी प्रमुख ने कहा कि राज्य सरकार अस्थिर है और संकेत दिया कि यह सरकार गिर सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई का डर दिखाकर विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। एमपीसीसी प्रमुख ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में अभी तक बुवाई नहीं हुई है और कुछ क्षेत्रों में फसल खराब होने का संकट उत्पन्न हो चुका है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में घोषणा करने के बावजूद किसानों को अभी तक कोई मदद नहीं मिली है और उन्होंने कृषि मंत्री पर सर्वेक्षण करने के लिए फर्जी लोगों भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी हैं, महंगाई और बेरोजगारी भी बढ़ रही है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन आम मुद्दों पर बात करने से बचती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के दौरान इन सवालों को सदन में उठाएगी।

  • Related Posts

    आज से लगातार 4 दिन Bank रहेंगे बंद… जानिए कहां और क्या है कारण ?

    नई दिल्ली  सितंबर महीने में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से पूरे महीने में 15 दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा. वहीं, स्कूल और कॉलेजों में भी…

    नैनी दून एक्सप्रेस को बेपटरी करने की एक बड़ी साजिश रामपुर में नाकाम हुई, रेलवे ट्रैक पर रखा 7 मीटर लंबा खंभा

    रामपुर नैनी दून एक्सप्रेस को बेपटरी करने की एक बड़ी साजिश रामपुर में नाकाम हो गई, जब रेलवे ट्रैक पर 7 मीटर लंबा खंभा रखा गया। यह खतरनाक प्रयास ट्रेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगरीय निकाय कर्मचारी के हड़ताल से सफाई व्यवस्था जल प्रदाय व्यबस्था चरमराई, जनता के सामने जल्द ही पानी के लिये होगी हाहाकार

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    नगरीय निकाय कर्मचारी के हड़ताल से सफाई व्यवस्था जल प्रदाय व्यबस्था चरमराई, जनता के सामने जल्द ही पानी के लिये होगी हाहाकार

    वजन त्यौहार: आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण स्तर का आकलन जारी

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    वजन त्यौहार: आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण स्तर का आकलन जारी

    छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक प्रतीकात्मक स्काउट

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    आज से लगातार 4 दिन Bank रहेंगे बंद… जानिए कहां और क्या है कारण ?

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    आज से लगातार 4 दिन Bank रहेंगे बंद… जानिए कहां और क्या है कारण ?

    रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को आज एक साल हुआ पूरा, पहले मेहमान बने थे शंभू और कजरी

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को आज एक साल हुआ पूरा, पहले मेहमान बने थे शंभू और कजरी

    इंदौर&उज्जैन रोड को फोरलेन से अब छह लेन करने की योजना तैयार, तीन फ्लाई ओवर, छह अंडरपास…

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    इंदौर&उज्जैन रोड को फोरलेन से अब छह लेन करने की योजना तैयार, तीन फ्लाई ओवर, छह अंडरपास…