भाजपा&जजपा का फसल खरीद और 72 घंटे में भुगतान का दावा हवा&हवाई: वेदप्रकाश

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी -जननायक जनता पार्टी सरकार का किसानों की रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने और खरीदी फसल का 72 घंटे में भुगतान का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है।

श्री विद्रोही ने कहा कि पूरे राज्य में विगत एक सप्ताह से सरसों फसल की एमएसपी पर सरकारी खरीद बंद है। नेफेड ने सरसों खरीद का कथित कोटा पूरा खरीदने का दावा करके सरकारी खरीद बंद कर दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार नेफेड द्वारा सरसों खरीदने का दावा तो कर रहे है, पर विगत एक सप्ताह से राज्य में कहीं भी सरसों खरीद नहीं रहे। किसान अपनी सरसों 4500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बेचने को मजबूर है। मंडियां गेहूं और सरसों से अटी पड़ी हैं। किसान का गेहूं वर्षा से भीग रहा है और सरकार जुमलेबाली करके लोगों को ठग रही है।

श्री विद्रोही ने कहा कि विगत एक माह में रेवाड़ी, बावल और कोसली मंडियों में किसानों का 24033 टन गेहूं और 32090 टन सरसों खरीदी गई है। रेवाड़ी में केवल 21 प्रतिशत किसानों को पैसों का भुगतान हो पाया है और 79 प्रतिशत किसान पैसा बैंक खातों में आने का इंतजार कर रहे है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार किसान की सरसों 5450 रुपये प्रति क्विंटल खरीदे।

  • Related Posts

    टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

    चेन्नई टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भारत की ओर से ऐसा करने वाले महज 10वें गेंदबाज…

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा& भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के सम्मान

    रांची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी शुक्रवार को झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईसीएआर-राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान (एनआईएसए) के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं

    मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा, राशि स्वीकृत

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा, राशि स्वीकृत

    जिले के अजयगढ़ कस्बे से तिरंगे के अपमान का मामला, अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कथित तौर पर कलमा लिखा

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के गोदामों में खराब हो रहे अनाज का विक्रय अब प्रदेश के बाहर भी होगा

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के गोदामों में खराब हो रहे अनाज का विक्रय अब प्रदेश के बाहर भी होगा

    पश्चिम बंगाल में बाढ़ को लेकर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, ‘पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बंगाल में तबाही’

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    प्रदेश के पैंशनर्ज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, लंबित मांगों को लेकर पैंशनर्ज ने सभी जिला मुख्यालय में धरने&प्रदर्शन किए

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    प्रदेश के पैंशनर्ज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, लंबित मांगों को लेकर पैंशनर्ज ने सभी जिला मुख्यालय में धरने&प्रदर्शन किए