भाजपा को हटाने के लिए युवा कांग्रेस का ‘यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो’ का संकल्प

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारणी की तीन दिवसीय बैठक कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में समाप्त हो गई जिसमें ‘यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो’ कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस का संदेश घर घर पहुंचाकर भाजपा शासन से देश को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया गया है।


भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कार्यकारिणी की बैठक के समापन के बाद कहा कि युवा कांग्रेस की शक्ति भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी का संदेश फैलाने का संकल्प लेकर देश के कोने कोने तक जाएंगे और आगामी विधानसभाओं और फिर आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है।


उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर भी लक्ष्य केंद्रित करते हुए पार्टी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने और आखिरी बूथ तक यूथ को जोड़ने का संकल्प लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से भाजपा सरकार डर गई है इसलिए श्री गांधी के संसद में दिए भाषण के अंश हटा दिए जाते हैं। उनका कहना था कि देश की जनता ने नफरत के खिलाफ एक जुट होकर प्यार के रास्ते पर चलने का फैसला कर लिया है।


समापन समारोह को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रभारी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि विविधता में एकता भारत की पहचान है। इसी पहचान को बचाए रखने के लिए श्री गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और अब युवा कांग्रेस ने इस बैठक में इस संदेश को देशभर में पहुंचाने का संकल्प लिया है।


युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारणी के सभी सदस्यों और संगठन के प्रदेश अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रा ने चुकाया कर्ज, रिलायंस पावर का शेयर अपर सर्किट में

    मुंबई  दिवालिया हो चुके कारोबारी अनिल अंबानी के लिए बड़े दिनों बाद गुड न्यूज आई है। उनकी कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपना अधिकांश कर्ज चुका दिया है जबकि रिलायंस पावर…

    थोक मुद्रास्फीति में लगातार दूसरे महीने गिरावट, अगस्त में 1.31 प्रतिशत रही

    नई दिल्ली सब्जियों, खाद्य पदार्थों और ईंधन के सस्ते होने से थोक मुद्रास्फीति में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई और अगस्त में यह 1.31 प्रतिशत रही। मंगलवार को जारी सरकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया

    • By
    • September 18, 2024
    • 0 views
    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया

    मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

    • By
    • September 18, 2024
    • 0 views
    मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

    गुरुवार 19 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    गुरुवार 19 सितम्बर 2024 का राशिफल

    लघु व्यवसायियों को ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    लघु व्यवसायियों को ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    सिहोरा&मझगवां मार्ग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा, मजदूरों के ऑटो पर पलटा हाईवा, सात की मौत

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    सिहोरा&मझगवां मार्ग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा, मजदूरों के ऑटो पर पलटा हाईवा, सात की मौत

    मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी