मध्यप्रदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए

भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिससे कुछ जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ये तबादले काफी अहम माने जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल के सचिव श्रीकांत बनोठ को श्रम आयुक्त इंदौर के रूप में पदस्थ किया गया है। मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक तरुण राठी को गुना कलेक्टर पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

भोपाल नगर निगम आयुक्त वी एस चौधरी कोलसानी को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव और मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भोपाल के परियोजना संचालक हरजिंदर सिंह को पन्ना जिला कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव को भिंड कलेक्टर और महिला एवं बाल विकास विभाग के उप सचिव मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को राज्य मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। उमरिया कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल में सचिव और भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस को मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल में प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

गुना कलेक्टर फैंक नोबल ए को नगर निगम भोपाल के आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गयी है। छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले को मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भोपाल के परियोजना संचालक की जिम्मेदारी दी गयी है। भोपाल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य को उमरिया कलेक्टर और नगर निगम भोपाल के अपर आयुक्त संदीप केरकेट्टा को भोपाल विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

इंदौर संभाग आयुक्त पवन कुमार शर्मा को भोपाल संभाग आयुक्त बनाया गया है। उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव को राजस्व विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है। प्रमुख राजस्व आयुक्त डॉ संजय गोयल को उज्जैन संभाग आयुक्त के रूप में स्थानांतरित किया गया है। भोपाल संभाग आयुक्त माल सिंह भयडिया को इंदौर संभाग आयुक्त पदस्थ किया गया है।

नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्रीमन शुक्ला को कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

  • Related Posts

    वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर समिति की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने का निर्णय ऐतिहासिक: विष्णुदत्त शर्मा

    भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन पर कोविंद कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने…

    ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा& प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

    भोपाल ग्वालियर में मंगलवार दोपहर से लगातार हो रही बारिश से शहर की निचली बस्तियों में हुए जल भराव से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिये ऊर्जा मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया

    • By
    • September 18, 2024
    • 0 views
    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया

    मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

    • By
    • September 18, 2024
    • 0 views
    मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

    गुरुवार 19 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    गुरुवार 19 सितम्बर 2024 का राशिफल

    लघु व्यवसायियों को ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    लघु व्यवसायियों को ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    सिहोरा&मझगवां मार्ग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा, मजदूरों के ऑटो पर पलटा हाईवा, सात की मौत

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    सिहोरा&मझगवां मार्ग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा, मजदूरों के ऑटो पर पलटा हाईवा, सात की मौत

    मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी