पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के मोयना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ समिति के अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइया के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में बुधवार रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम मिलन भौमिक है और वह बक्चा में कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस पंचायत समिति का सदस्य है। भाैमिक को कल रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। हत्या में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस मामले में 34 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
इस बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने विजय कृष्ण भुइया के शव का दूसरा पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया। न्यायाधीश राजशेखर मंथा ने शहर में सैन्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिया है।
भाजपा ने इस हत्या के विरोध में कल मोयना में 12 घंटा बंद आहुत किया था। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है।
मोयना में कल बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जबरन सड़कें जाम कर बंद का समर्थन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए हल्का लाठी चार्ज भी किया।
श्री अधिकारी ने ट्वीट किया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इसमें कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की पूरी अवहेलना की गई है।
उन्होंने कहा कि हमले में घायल भाजपा कांथी संगठन जिले के उपाध्यक्ष और शिक्षक श्री मोहनलाल शी को प्राथमिक चिकित्सा सहायता के बिना ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के लिए नागरिक स्वयंसेवकों का उपयोग करने के लिए ओसी, पताशपुर के खिलाफ तत्काल कदम उठाने चाहिए और ऐसा न करने पर मुझे न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए विवश होना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि मोयना के भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइया को सोमवार को तृणमूल के कुछ गुंडों ने उनकी पत्नी के सामने बहुत मारा और फिर मोटरसाइकिल पर बैठाकर उन्हें घर से दूर लेकर गए। इसके बाद गुडों ने उनकी हत्या कर दी।

  • Related Posts

    टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

    चेन्नई टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भारत की ओर से ऐसा करने वाले महज 10वें गेंदबाज…

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा& भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के सम्मान

    रांची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी शुक्रवार को झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईसीएआर-राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान (एनआईएसए) के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मथुरा&दिल्ली के बीच हुए हादसे के चलते आज भी ट्रेनों पर आंशिक असर पड़ सकता है…

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    मां के पेट में बच्चा, डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उस बच्चे के अंदर भी एक नवजात पल रहा है, अनोखा मामला

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    मध्यप्रदेश उद्योगपतियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    मध्यप्रदेश उद्योगपतियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू बनाने में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किए जाने का मामला अब सुप्रीमकोर्ट पहुंचा

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू बनाने में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किए जाने का मामला अब सुप्रीमकोर्ट पहुंचा

    सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील के खिलाफ न्यायाधीश की कथित विवादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील के खिलाफ न्यायाधीश की कथित विवादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया