स्मृति ईरानी का बन गया अमेठी में आवास,22 फरवरी को होगा गृह प्रवेश

अमेठी। केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी का आशियाना उनके संसदीय क्षेत्र में बनकर तैयार हो गया है। आगामी 22 फरवरी को होने जा रहे गृहप्रवेश के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी वासियों से वादा किया था कि लोगों को अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वह अमेठी में ही अपना घर बनवा कर जनता की समस्या सुनेंगी। श्रीमती ईरानी ने 2021 में अपना घर बनवाने के लिए मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी और 29 जुलाई 2021 को उनके पुत्र जौहर इरानी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने नींव की ईंट रखी थी।अब उनका घर पूरी तरह से बन कर तैयार हो गया है।आगामी 22 फरवरी को वैदिक मंत्रोचार के साथ शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश का कार्यक्रम होगा।इसको लेकर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रहा है।कार्यकर्ताओं द्वारा आमंत्रण पत्र वितरित किया जा रहे हैं।कार्यक्रम को खास बनाने के लिए विशाल भोज का आयोजन किया गया है।भोज में काफी तादात में आम एवं खास लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे हवन पूजन का कार्यक्रम होगा।इसके बाद 02 बजे से प्रीति भोज का कार्यक्रम होगा। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी अपने इसी नए घर से अमेठी से आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।यहीं से चुनाव की रणनीति भी तय होगी। चुनाव लड़ने के साथ ही साथ वो यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी।मालूम हो कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री के द्वारा अपने घर पर कई कार्यक्रम का आयोजन कराया जा चुका है। हाल ही में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इसी नए घर पर ही हुआ था, जिसमे स्मृति ईरानी शामिल हुई थीं।

  • Related Posts

    धनंजय सिंह को सात साल की सजा

    जौनपुर,  उत्तर प्रदेश में जौनपुर की एक विशेष अदालत ने बुधवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 14 साल पुराने अपहरण के एक मामले में सात साल की सजा सुनायी…

    शाहजहांपुर में युवक ने एसपी ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास

    शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मंगलवार को एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक युवक ने मंगलवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेड के सर्वश्रेष्ठ 154 रनों की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर आसान जीत दर्ज की

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    हेड के सर्वश्रेष्ठ 154 रनों की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर आसान जीत दर्ज की

    दो सपा नेताओं के बीच हॉट&टॉक का ऑडियो वायरल, मान&सम्मान के लिए गोली चलवाने की बात कह रहे सरोज

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    दो सपा नेताओं के बीच हॉट&टॉक का ऑडियो वायरल, मान&सम्मान के लिए गोली चलवाने की बात कह रहे सरोज

    मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर जोर

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर जोर

    अनूपपुर जिला मुख्यालय के रिक्त भूमि पर होंगे विकास कार्य

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    अनूपपुर जिला मुख्यालय के रिक्त भूमि पर होंगे विकास कार्य

    महासमुंद : शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों मे दी जा रही संतुलित खान पान की जानकारी

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    महासमुंद : शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों मे दी जा रही संतुलित खान पान की जानकारी

    रनवे पर विमान उछलने लगा, पायलट ने सावधानी से लैंडिंग कराई, वित्त और स्वास्थ्य मंत्री समेत कई दिग्गज सवार

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    रनवे पर विमान उछलने लगा,  पायलट ने सावधानी से लैंडिंग कराई, वित्त और स्वास्थ्य मंत्री समेत कई दिग्गज सवार