शोटाइम, फिल्म इंडस्ट्री की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा : इमरान हाशमी

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि उनकी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम फिल्म इंडस्ट्री की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा।

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम को लेकर चर्चा में है। हाल ही में शो टाइम का ट्रेलर रिलीज किया गया है।इसमें सिनेमा जगत के पर्दे के पीछे के दिलचस्प राज से पर्दा उठता हुआ नजर आ रहा है। करण जौहर के धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बनी शो टाइम बॉलीवुड के पर्दे के पीछे के कई दिलचस्प किस्सों को लेकर बनायी गयी है।

इमरान हाशमी ने शो टाइम में फिल्म निर्माता रघु खन्ना का किरदार निभाया है, जो कर्मशियल सिनेमा बनाता है। उन्होंने बताया, शो टाइम दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें संदेश भी देगा। फिल्म इंडस्ट्री में सुने-सुनाये किस्सों के बारे में लोग जानते है। इंडस्ट्री के बारे में लोगों को बहुत कम पता है।शो टाइम लोगों को फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया से रूबरू करायेगा। शो टाइम की कहानी दिलचस्प है। शोटाइम, बॉलीवुड की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा।

फिल्म इंडस्ट्री में मुझे दो दशक हो गये हैं। मैने इंडस्ट्री के अच्छे और बुरे दोनों पक्ष देखे हैं। जब मुझे शो टाइम के लिय अप्रोच किया गया तो मैंने तुरंत हां कर दी। डिज़्नी+हॉटस्टार और धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। हमने दर्शकों को हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक देखा है कि बॉलीवुड के बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है और मैं बस इतना कहना चाहता हूं, हमने आप सभी को सुना है। बॉलीवुड की कहानियों में गहराई से उतरने के लिए तैयार हो जाइए।

शो टाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह ,श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है।धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

  • Related Posts

    हिमेश रेशमिया के पिता एवं संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन

    मुंबई,  दिग्गज संगीत निर्देशक और गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। विपिन रेशमिया ने बुधवार को रात 8:30 बजे मुंबई…

    करीना कपूर ने ’द बकिंघम मर्डर्स’ को बताया साहसिक फिल्म

    मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स को साहसिक फिल्म बताया है। करीना कपूर की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स हाल ही में रिलीज की गयी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों से मिले अमित शाह

    • By
    • September 20, 2024
    • 1 views

    खून बढ़ाने में कितनी कारगर है मशरूम की सब्जी?

    • By
    • September 20, 2024
    • 1 views
    खून बढ़ाने में कितनी कारगर है मशरूम की सब्जी?

    सप्‍ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में सभी रिकॉड ध्‍वस्‍त हो गए, सेंसेक्‍स 1400 अंक चढ़ा, 6.36 लाख करोड़ की कमाई

    • By
    • September 20, 2024
    • 1 views
    सप्‍ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में सभी रिकॉड ध्‍वस्‍त हो गए, सेंसेक्‍स 1400 अंक चढ़ा, 6.36 लाख करोड़ की कमाई

    सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना व चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई कमी

    • By
    • September 20, 2024
    • 1 views
    सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना व चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई कमी

    हेड के सर्वश्रेष्ठ 154 रनों की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर आसान जीत दर्ज की

    • By
    • September 20, 2024
    • 2 views
    हेड के सर्वश्रेष्ठ 154 रनों की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर आसान जीत दर्ज की

    दो सपा नेताओं के बीच हॉट&टॉक का ऑडियो वायरल, मान&सम्मान के लिए गोली चलवाने की बात कह रहे सरोज

    • By
    • September 20, 2024
    • 2 views
    दो सपा नेताओं के बीच हॉट&टॉक का ऑडियो वायरल, मान&सम्मान के लिए गोली चलवाने की बात कह रहे सरोज