यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा :अखिलेश

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मतभेद की अटकलों पर विराम लगाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि दोनों पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
 यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा और दोनों पार्टियां मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। सपा अध्यक्ष ने कहा, “ दोनों पार्टियों के बीच चर्चा हुई है। दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। अब दोनों पार्टियों के बीच कोई विवाद नहीं है, जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।”
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर यादव ने कहा कि ‘अंत भला तो सब भला.’।
उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली, पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया और सवाल किया कि ऐसा कब तक चलता रहेगा। दोपहर में सर्किट हाउस पहुंचे अखिलेश सड़क मार्ग से संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का हालचाल लेने पहुंचे। वह ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान के घर एक निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

  • Related Posts

    धनंजय सिंह को सात साल की सजा

    जौनपुर,  उत्तर प्रदेश में जौनपुर की एक विशेष अदालत ने बुधवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 14 साल पुराने अपहरण के एक मामले में सात साल की सजा सुनायी…

    शाहजहांपुर में युवक ने एसपी ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास

    शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मंगलवार को एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक युवक ने मंगलवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अक्टूबर में वलयाकार सूर्यग्रहण होगा अंतरिक्ष में रोमांचक नजारा

    • By
    • September 7, 2024
    • 2 views
    अक्टूबर में वलयाकार सूर्यग्रहण होगा अंतरिक्ष में रोमांचक नजारा

    रविवार 08 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 7, 2024
    • 1 views
    रविवार 08 सितम्बर 2024 का राशिफल

    राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए/डीआर के आदेश जल्दी होंगे

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए/डीआर के आदेश जल्दी होंगे

    राजस्थान&अजमेर में 22 भेड़ों की दर्दनाक मौत, बारिश के कारण ढही पक्की दीवार में दबीं

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    राजस्थान&अजमेर में 22 भेड़ों की दर्दनाक मौत, बारिश के कारण ढही पक्की दीवार में दबीं

    प्रदेश के लिपिकों को वेतन वृद्धि, परिवीक्षावधि समाप्ति, सेवा संधारण, कंप्यूटर भत्ता का प्रतिमाह 500रु लाभ मिलेगा: झा

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    प्रदेश के लिपिकों को वेतन वृद्धि, परिवीक्षावधि समाप्ति, सेवा संधारण, कंप्यूटर भत्ता का प्रतिमाह 500रु लाभ मिलेगा: झा

    राजस्थान के एक टोल कलेक्शन से 8349 करोड़ की वसूली, हाईवे के निर्माण में 1896 करोड़ की लागत आई थी

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    राजस्थान के एक टोल कलेक्शन से 8349 करोड़ की वसूली,  हाईवे के निर्माण में 1896 करोड़ की लागत आई थी