पर्यावरण संरक्षण के लिए रणनीति बनाकर करना होगा काम & साय

रायपुर,  के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जलवायु परिवर्तन को विश्व के लिए गंभीर समस्या करार देते हुए कहा है कि इससे निपटने के लिए हमें रणनीति तय कर प्रकृति को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना होगा।
साय ने आज राजधानी के एक निजी होटल में दो दिवसीय ‘‘छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024‘‘ को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज्यादा सुख-सुविधाओं की ओर बढ़ रहे है। जिससे असंतुलन की स्थिति बनती है, विसंगतियां आती हैं। जलवायु परिवर्तन की चुनौती के समाधान के उपायों के संबंध में वर्ष 2015 में पेरिस समझौता किया गया था। जिसमें 196 देश शामिल हैं और अपने पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस वैश्विक समस्या के समाधान के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो जरूर सफल होंगे।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रदेश की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी। देश भर से इस कॉन्क्लेव में शामिल होने आए विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों द्वारा जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों और इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुभव साझा किए जाएंगे। उनके विचार-विमर्श से निकले निष्कर्ष छत्तीसगढ़ और देश के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कॉन्क्लेव में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत किया।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए सभी अपनी भूमिका ईमानदारी के साथ निभाएं। जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के लिए सबके सहयोग से काम करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे। विशेषज्ञों के साथ-साथ जनजाति समुदायों के साथ भी। उन्होंने कहा कि हमारी जनजातियां प्रकृति को काफी नजदीक से समझती हैं। अंडमान निकोबार की जारवा जनजाति के लोग सैलाब या भूकंप आने के पहले जान जाते है और पहाड़ों पर चले जाते हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी.निवास राव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा फाउन्डेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी के तकनीकि सहयोग से किया गया हैं। इसमें 15 राज्यों एवं राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़&कबीरधाम में गायों को पैदल बूचड़खाने ले जाते चार आरोपी गिरफ्तार, गौ तस्करों ने अपनाया नया तरीका

    कबीरधाम. कबीरधाम जिले में गौ तस्करों ने नया तरीका अपनाते हुए मवेशियों को पैदल बूचड़खाना ले जाना शुरू कर दिया है। अब तक तस्कर आमतौर पर ट्रक का उपयोग करते…

    छत्तीसगढ&कोरबा में आंगने में खेल रहे इकलौते बच्चे को सांप ने डसा, परिजन ने समझा बरसाती कीड़े ने काटा

    कोरबा. कोरबा जिले में सांप के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे को सांप ने डसा था, लेकिन परिजनों को लगा की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अक्टूबर में वलयाकार सूर्यग्रहण होगा अंतरिक्ष में रोमांचक नजारा

    • By
    • September 7, 2024
    • 2 views
    अक्टूबर में वलयाकार सूर्यग्रहण होगा अंतरिक्ष में रोमांचक नजारा

    रविवार 08 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 7, 2024
    • 1 views
    रविवार 08 सितम्बर 2024 का राशिफल

    राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए/डीआर के आदेश जल्दी होंगे

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए/डीआर के आदेश जल्दी होंगे

    राजस्थान&अजमेर में 22 भेड़ों की दर्दनाक मौत, बारिश के कारण ढही पक्की दीवार में दबीं

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    राजस्थान&अजमेर में 22 भेड़ों की दर्दनाक मौत, बारिश के कारण ढही पक्की दीवार में दबीं

    प्रदेश के लिपिकों को वेतन वृद्धि, परिवीक्षावधि समाप्ति, सेवा संधारण, कंप्यूटर भत्ता का प्रतिमाह 500रु लाभ मिलेगा: झा

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    प्रदेश के लिपिकों को वेतन वृद्धि, परिवीक्षावधि समाप्ति, सेवा संधारण, कंप्यूटर भत्ता का प्रतिमाह 500रु लाभ मिलेगा: झा

    राजस्थान के एक टोल कलेक्शन से 8349 करोड़ की वसूली, हाईवे के निर्माण में 1896 करोड़ की लागत आई थी

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    राजस्थान के एक टोल कलेक्शन से 8349 करोड़ की वसूली,  हाईवे के निर्माण में 1896 करोड़ की लागत आई थी