पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप गिरोह का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, मामले की छानबीन जारी

दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस की टीम ने सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने हैदराबाद से महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलाने वाले सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच ऋचा मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी की भिलाई दुर्ग में कुछ सटोरी रह रहे हैं। इनका पैनल किसी बड़े शहर में ऑपरेट होता है। इसके बाद हम इस मामले की छानबीन में जुट गए।

हमें इनपुट मिला कि विनय यादव नाम का एक युवक हैदराबाद में महादेव सट्टा ऐप का पैनल चला रहा है। इसके आधार पर दुर्ग पुलिस की एक टीम को हैदराबाद रवाना किया गया। वहां लगभग चार दिन रहकर पुलिस ने लोकेशन सर्च किया, जहां एक मकान में छापेमारी की गई।

वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 5 लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, कार, करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात, और एटीएम कार्ड समेत कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए। आरोपियों के बैंक खातों से 2 माह में लगभग सवा करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की छानबीन जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह से और भी लोगों के जुड़े होने की संभावना है साथ ही कुछ और सट्टा सेंटर संचालित होने की सूचना मिल रही है। पुलिस ने बताया कि, अगर इस मामले किसी अन्य के शामिल होने की जानकारी मिलती है, तो उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़&कबीरधाम में गायों को पैदल बूचड़खाने ले जाते चार आरोपी गिरफ्तार, गौ तस्करों ने अपनाया नया तरीका

    कबीरधाम. कबीरधाम जिले में गौ तस्करों ने नया तरीका अपनाते हुए मवेशियों को पैदल बूचड़खाना ले जाना शुरू कर दिया है। अब तक तस्कर आमतौर पर ट्रक का उपयोग करते…

    छत्तीसगढ&कोरबा में आंगने में खेल रहे इकलौते बच्चे को सांप ने डसा, परिजन ने समझा बरसाती कीड़े ने काटा

    कोरबा. कोरबा जिले में सांप के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे को सांप ने डसा था, लेकिन परिजनों को लगा की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अक्टूबर में वलयाकार सूर्यग्रहण होगा अंतरिक्ष में रोमांचक नजारा

    • By
    • September 7, 2024
    • 2 views
    अक्टूबर में वलयाकार सूर्यग्रहण होगा अंतरिक्ष में रोमांचक नजारा

    रविवार 08 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 7, 2024
    • 1 views
    रविवार 08 सितम्बर 2024 का राशिफल

    राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए/डीआर के आदेश जल्दी होंगे

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए/डीआर के आदेश जल्दी होंगे

    राजस्थान&अजमेर में 22 भेड़ों की दर्दनाक मौत, बारिश के कारण ढही पक्की दीवार में दबीं

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    राजस्थान&अजमेर में 22 भेड़ों की दर्दनाक मौत, बारिश के कारण ढही पक्की दीवार में दबीं

    प्रदेश के लिपिकों को वेतन वृद्धि, परिवीक्षावधि समाप्ति, सेवा संधारण, कंप्यूटर भत्ता का प्रतिमाह 500रु लाभ मिलेगा: झा

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    प्रदेश के लिपिकों को वेतन वृद्धि, परिवीक्षावधि समाप्ति, सेवा संधारण, कंप्यूटर भत्ता का प्रतिमाह 500रु लाभ मिलेगा: झा

    राजस्थान के एक टोल कलेक्शन से 8349 करोड़ की वसूली, हाईवे के निर्माण में 1896 करोड़ की लागत आई थी

    • By
    • September 7, 2024
    • 0 views
    राजस्थान के एक टोल कलेक्शन से 8349 करोड़ की वसूली,  हाईवे के निर्माण में 1896 करोड़ की लागत आई थी