सियागंज किराना बाजार में शक्कर में लिवाली रही। हल्दी महंगी बिकी। खाद्य तेल मांग कमी से गिरावट लिए रहे। तिलहनों में उठाव बताया गया। दलहन तथा दाल मजबूत रही। था अनाज में लिवाली सामान्य बताई गई।
किराना बाजार
शक्कर में लिवाली रही। शक्कर में 04 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला तथा खोपरा बूरा में लिवाली बने रहने से मज़बूती रही। हल्दी में खरीदी रही। अटकलें लगाई जा रही लग्नसरा मांग से आने वाले दिनों में लिवाली बढ़ेगी।
तेल-तिलहन
खाद्य तेल मांग से पाम तेल, सोयाबीन रिफाइंड में गिरावट दर्ज की गई। तिलहनों में उठाव बताया गया। इससे भाव ऊंचे रहे।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी तुअर तथा मूंग में उठाव बढ़ा बताया गया। दालों में मांग से भाव ऊंचे रहे। अनाज में कामकाज सामान्यवत बना रहा।
वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर समिति की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने का निर्णय ऐतिहासिक: विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन पर कोविंद कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने…