आज ही कपूर के चमत्कारी टोटके से बदले किस्मत

हिंदू धर्म में जितना महत्व पूजा-पाठ का होता है उतना ही उसमें इस्तेमाल किए जाने वाले सामग्री का भी महत्व होता है। भगवान की भक्ति और आराधना में इस्तेमाल करने वाले हर एक सामग्री का अपने आप में विशेष महत्व होता है। लगभग सभी पूजा पाठ में कपूर का इस्तेमाल तो होता ही है। कुछ खास भगवान की पूजा पाठ में तो कपूर एक आवश्यक सामग्री के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इन पूजा विधि में अगर कपूर का इस्तेमाल न किया जाए तो पूजा अधूरी मानी जाती है।

इन सब के अलावा कपूर का इस्तेमाल वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी किया जाता है। वास्तु के अनुसार कपूर की सुगंध नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसलिए आइए इस लेख में कपूर से जुड़े कुछ टोटकों के बारे में जानते हैं, जो आपकी किस्मत को बदलने में बहुत मदद कर सकते हैं।

धन-समृद्धि के लिए
अगर आपने किसी को ज्यादा पैसा कर्ज दिया है और वो मिल नहीं रहा है या फिर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आप लाल गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखें, और कपूर जलाकर मां दुर्गा को अर्पित करें। दूसरी बात ये कि अगर आप फिजूल खर्च से परेशान हैं, तो कपूर का दिया जलाएं और सारे घर में घूमाएं। इन सब के अलावा मान्यता के अनुसार नौकरी पाने के लिए रोजाना सुबह नहाकर कपूर जलाएं और भगवान को प्रार्थना करें।

शांति और समृद्धि के लिए
घर में वास्तु दोष होने के कारण सुकून और शांति भंग होती है, घर में कलह का माहौल होता है। घर या दुकान दोनों ही जगह पर नकारात्मक ऊर्जा का को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखी जाती हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है धन लाभ होता है।

स्वास्थ्य लाभ के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए पूजा घर में रोज नियमित रूप से कपूर जलाएं। अगर मन में आकस्मिक दुर्घटना की शंका बार आ रही है तो इससे बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद कपूर में लौंग डालकर आरती करें। अगर कोई बीमारी बहुत दिनों से पीछा नहीं छोड़ रही है तो उसके लिए नहाते समय पानी में कपूर के तेल की 2-3 बूंदें डालकर नहाएं इससे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

एक और खास टोटका
वास्तु के अनुसार अगर आपके कठिन प्रयासों के बाद भी कोई काम बनते-बनते बिगड़ जा रहा है या फिर किसी भी काम को करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो एक चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर उसे पूरे घर में घुमाएं। इससे बिगड़े काम भी बनने लगेंगे और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

कपूर को लेकर कुछ ध्यान देने वाली बातें
कपूर एक ज्वलनशील पदार्थ है बच्चों को कपूर से दूर रखें। इसे कपूर हमेशा साफ और शुष्क जगह पर रखें। कपूर जलाते समय हमेशा सावधानी बरतें।

  • Related Posts

    अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

    समुद्रशास्त्र में, बाएं ओर की आंख ऊपर से फड़कने का अर्थ अलग-अलग हो सकता है, यह व्यक्ति, लिंग, समय और फड़कने की तीव्रता पर निर्भर करता है. समुद्रशास्त्र को मुख्य…

    घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

    खुद का घर का होना हर किसी का एक सपना होता है जिसे वह कड़ी मेहनत करके खरीदता है। इस खरीदे हुए घर को अपने मन-मुताबिक डिजाइन कराता है। लेकिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नैनी दून एक्सप्रेस को बेपटरी करने की एक बड़ी साजिश रामपुर में नाकाम हुई, रेलवे ट्रैक पर रखा 7 मीटर लंबा खंभा

    • By
    • September 19, 2024
    • 1 views
    नैनी दून एक्सप्रेस को बेपटरी करने की एक बड़ी साजिश रामपुर में नाकाम हुई, रेलवे ट्रैक पर रखा 7 मीटर लंबा खंभा

    शुक्रवार 20 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 19, 2024
    • 0 views
    शुक्रवार 20 सितम्बर 2024 का राशिफल

    बाढ़ से जूझ रहे आंध्र प्रदेश के लोगों की मदद से लिए अदाणी ग्रुप की ओर से 25 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया

    • By
    • September 19, 2024
    • 2 views

    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ पिछली पांच पारियों में नहीं चला बल्ला

    • By
    • September 19, 2024
    • 1 views
    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ पिछली पांच पारियों में नहीं चला बल्ला

    भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाज के तौर पर किया कमल, ठोका दमदार शतक

    • By
    • September 19, 2024
    • 1 views
    भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाज के तौर पर किया कमल, ठोका दमदार शतक

    भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए, चमके यशस्वी, अश्विन और जडेजा

    • By
    • September 19, 2024
    • 1 views
    भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए, चमके यशस्वी, अश्विन और जडेजा