नाग पंचमी का दिन के दिन पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। आमतौर पर यह त्योहार हरियाली तीज के दो दिन बाद आता है। इस पर्व में भगवान शिव, माता पार्वती व नाग देवता की पूजा की जाती है। इस साल नाग पंचमी पर सिद्ध व साध्य योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है।

सिद्ध व साध्य योग का महत्व- सिद्ध योग नाग पंचमी के दिन दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इसके बाद साध्य योग शुरू होगा, जो कि 10 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगा।

पंचमी तिथि कब से कब तक : पंचमी तिथि 09 अगस्त 2024 को सुबह 12 बजकर 36 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 10 अगस्त 2024 को सुबह 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी।

नाग पंचमी पूजन मंत्र-

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

नाग पंचमी के दिन बनने वाले चौघड़िया मुहूर्त-

लाभ – उन्नति: 07:26 ए एम से 09:06 ए एम
अमृत – सर्वोत्तम: 09:06 ए एम से 10:46 ए एम
शुभ – उत्तम: 12:26 पी एम से 02:05 पी एम

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त: नाग पंचमी के दिन पूजन के 02 घंटे 40 मिनट का मुहूर्त सबसे उत्तम माना जा रहा है। नाग पंचमी पूजन मुहूर्त सुबह 05 बजकर 46 मिनट से सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

नाग पंचमी के दिन इन कार्यों को करने से बचें: हिंदू धर्म मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई करने से बचना चाहिए। इस दिन धरती पर हल भी नहीं चलाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन तवा और कढ़ाई आग पर चढ़ाना अशुभ होता है।

  • Related Posts

    अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

    समुद्रशास्त्र में, बाएं ओर की आंख ऊपर से फड़कने का अर्थ अलग-अलग हो सकता है, यह व्यक्ति, लिंग, समय और फड़कने की तीव्रता पर निर्भर करता है. समुद्रशास्त्र को मुख्य…

    घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

    खुद का घर का होना हर किसी का एक सपना होता है जिसे वह कड़ी मेहनत करके खरीदता है। इस खरीदे हुए घर को अपने मन-मुताबिक डिजाइन कराता है। लेकिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगरीय निकाय कर्मचारी के हड़ताल से सफाई व्यवस्था जल प्रदाय व्यबस्था चरमराई, जनता के सामने जल्द ही पानी के लिये होगी हाहाकार

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    नगरीय निकाय कर्मचारी के हड़ताल से सफाई व्यवस्था जल प्रदाय व्यबस्था चरमराई, जनता के सामने जल्द ही पानी के लिये होगी हाहाकार

    वजन त्यौहार: आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण स्तर का आकलन जारी

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    वजन त्यौहार: आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण स्तर का आकलन जारी

    छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक प्रतीकात्मक स्काउट

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views

    आज से लगातार 4 दिन Bank रहेंगे बंद… जानिए कहां और क्या है कारण ?

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    आज से लगातार 4 दिन Bank रहेंगे बंद… जानिए कहां और क्या है कारण ?

    रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को आज एक साल हुआ पूरा, पहले मेहमान बने थे शंभू और कजरी

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को आज एक साल हुआ पूरा, पहले मेहमान बने थे शंभू और कजरी

    इंदौर&उज्जैन रोड को फोरलेन से अब छह लेन करने की योजना तैयार, तीन फ्लाई ओवर, छह अंडरपास…

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    इंदौर&उज्जैन रोड को फोरलेन से अब छह लेन करने की योजना तैयार, तीन फ्लाई ओवर, छह अंडरपास…