फिलीपींस में तूफान ‘बेबिंका’ की वजह से 6 लोगों की मौत, हजारों बेघर

मनीला
तूफान ‘बेबिंका’ के कारण फिलीपींस में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो लोग लापता हो गए। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने जानकारी दी कि दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा प्रायद्वीप में दो लोगों की मौत हुई। जबकि मुस्लिम मिंडानाओ के बंगसामोरो स्वायत्त क्षेत्र में चार लोगों की जान गई।

एजेंसी ने कहा कि चक्रवात ‘बेबिंका’ ने लगभग 300 गांवों के 200,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया। करीब 14,000 विस्थापित ग्रामीण सरकार द्वारा संचालित अस्थायी शेल्टर्स में रह रहे हैं। ‘बेबिंका’ इस साल फिलीपींस में आया छठा उष्णकटिबंधीय तूफान है। इसकी वजह से सड़कों, पुलों और घरों सहित बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

‘बेबिंका’ शनिवार दोपहर को फिलीपींस से बाहर निकल गया। हालांकि, इसके जाने के बाद भी बारिश जारी है क्योंकि इसने दक्षिण-पश्चिम मानसून को बढ़ा दिया। फिलीपींस में प्रतिवर्ष औसतन 20 तूफान आते हैं, जो भयंकर बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनते हैं। इसके चलते भारी जनहानि होती है तथा फसलों और संपत्तियों का विनाश होता है।

 

  • Related Posts

    भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा& कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा

    नई दिल्ली पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए पर दिए गए बयान पर भारत में विवाद गहरा गया है। उनके इस…

    नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एएनटीएफ बढ़ा रही कार्रवाई का दायरा, 3 साल में 469 गिरफ्तार, तस्करों में हड़कंप

    लखनऊ नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए गठित की गई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ा रही है। एएनटीएफ ने तीन वर्षाें में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा& कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा& कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा

    नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एएनटीएफ बढ़ा रही कार्रवाई का दायरा, 3 साल में 469 गिरफ्तार, तस्करों में हड़कंप

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एएनटीएफ बढ़ा रही कार्रवाई का दायरा, 3 साल में 469 गिरफ्तार, तस्करों में हड़कंप

    नए बाजार की पहचान और निर्यात के अवसरों की खोज के साथ निर्यातकों को सशक्त बनाने जागरूकता सत्र

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views

    मुख्यमंत्री की पहल पर आदिवासी क्षेत्र में युवाओं का संवर रहा भविष्य

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views

    छत्तीसगढ़&रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने शुरू किया अभियान, समृद्धि का द्वार है स्वच्छता

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views

    रविवार 22 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 21, 2024
    • 1 views
    रविवार 22 सितम्बर 2024 का राशिफल