प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया, लिखित परीक्षा के अंकों को दी जाएगी प्राथमिकता

भोपाल
प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों के लिए भर्ती में दौड़-कूद आदि (शारीरिक दक्षता परीक्षा) से अधिक अंक लिखित परीक्षा के रहेंगे। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। कुल अंकों में से 10 से साढ़े 12 प्रतिशत तक साक्षात्कार के लिए रखने की तैयारी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के 30 से 40 प्रतिशत अंक होंगे।

गृह विभाग से अधिसूचना का इंतजार
भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को दोबारा प्रस्ताव भेज दया है। इसी वर्ष इसके पहले भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, पर शासन ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे। इसके बाद इसी माह संशोधित प्रस्ताव भेजा गया है। गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में 5-6 माह लगेगा समय
हालांकि, अधिसूचना जारी होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया में पांच से छह माह लगना तय है। नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की आशा है। ऐसे में अगले वर्ष जून तक ही नए उपनिरीक्षक मिल पाएंगे। सरकार की अधिसूचना में परीक्षा के प्रविधान के अतिरिक्त अन्य भर्ती नियमों का भी उल्लेख रहेगा। आयु सीमा, ऊंचाई, वजन और आरक्षण आदि के नियम शामिल होंगे।

पांच वर्ष बाद पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती
लगभग पांच वर्ष बाद पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन आने की उम्मीद है। बता दें कि अभी जिला पुलिस बल और रेडियाे मिलाकर लगभग 7300 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इसमें 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 50 प्रतिशत शारीरिक दक्षता परीक्षा के हैं। साक्षात्कार का प्रविधान नहीं रखा गया है।

  • Related Posts

    तिरुपति लड्डू विवाद, घी खरीद में ठेके के नियमों का उल्लंघन, कंपनी ने नहीं दिया NABL सर्टिफिकेट, TTD की भी घोर लापरवाही?

    नईदिल्ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के एक दावे से बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान तिरुपति के लड्डुओं…

    छत्तीसगढ़&साय कैबिनेट की बैठक में हुए कई फैसले, पांच विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में संशोधन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाकिब अल हसन बने सबसे उम्रदराज बांग्लादेशी टेस्ट क्रिकेटर

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    शाकिब अल हसन बने सबसे उम्रदराज बांग्लादेशी टेस्ट क्रिकेटर

    टीम के समर्थन के बिना कुछ भी संभव नहीं : हरमनप्रीत

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    टीम के समर्थन के बिना कुछ भी संभव नहीं : हरमनप्रीत

    यशस्वी जायसवाल ने चेन्नई में रचा इतिहास… गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    यशस्वी जायसवाल ने चेन्नई में रचा इतिहास… गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

    तिरुपति लड्डू विवाद, घी खरीद में ठेके के नियमों का उल्लंघन, कंपनी ने नहीं दिया NABL सर्टिफिकेट, TTD की भी घोर लापरवाही?

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    तिरुपति लड्डू विवाद, घी खरीद में ठेके के नियमों का उल्लंघन, कंपनी ने नहीं दिया NABL सर्टिफिकेट, TTD की भी घोर लापरवाही?

    छत्तीसगढ़&साय कैबिनेट की बैठक में हुए कई फैसले, पांच विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में संशोधन

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    छत्तीसगढ़&साय कैबिनेट की बैठक में हुए कई फैसले, पांच विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में संशोधन

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले ‘बहुमत जो कहेगा, अल्पमत को स्वीकारना होगा’

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले ‘बहुमत जो कहेगा, अल्पमत को स्वीकारना होगा’