75 साल बाद चीन पर बड़ी आफत, तूफान ‘बेबिनका’ की शंघाई में दस्तक से हवाई और रेल सेवा सब बंद

 बीजिंग

 चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत ने दस्तक दी है। अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘बेबिनका’ ने सोमवार सुबह शंघाई में दस्तक दी। सवेरे-सवेरे तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच शी जिनपिंग सरकार ने सुरक्षा उपायों के तहत उड़ानें, राजमार्ग और रेल सेवाओं को बंद कर दिया है। इससे पहले 1949 को तूफान के कारण देश के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई थी। चीनी मौसम विभाग को अंदेशा है कि बेबिनका का कहर उससे भी खतरनाक हो सकता है। आज शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। शहर की 250 करोड़ की आबादी को घर के अंदर बने रहने और सावधान रहने की अपील की गई है। सरकार के निर्देश पर चार आपातकालीन टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, शंघाई में 75 वर्षों बाद सबसे शक्तिशाली तूफान बेबिनका ने सोमवार को दस्तक दे दी। शहर के अधिकारियों ने बताया कि रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। चीन मौसम विज्ञान प्रशासन ने बताया कि तूफान सोमवार सुबह शहर के पूर्व में पुडोंग के लिंगांग न्यू सिटी के तटीय क्षेत्र में पहुंचा।
75 साल बाद बड़ी आफत की दस्तक

तूफान बेबिनका के शंघाई पहुंचने के तुरंत बाद सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि यह 1949 में आए तूफान के बाद शंघाई में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। शहर के 250 करोड़ निवासियों को अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, तथा शंघाई के दो मुख्य हवाई अड्डों पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि नदी किनारे स्थित चोंगमिंग जिले से नौ हजार लोगों को भी रेस्क्यू किया गया है।
तटीय इलाकों में तबाही के मंजर

शंघाई के बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने सीसीटीवी को बताया कि उन्हें तूफान से संबंधित घटनाओं की दर्जनों रिपोर्टें पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से अधिकतर गिरे हुए पेड़ और बिलबोर्ड हैं। सीसीटीवी ने झेजियांग प्रांत के तट पर एक फुटेज प्रसारित किया, जहां ऊंची लहरें समुद्र तट पर टकरा रही थीं।

  • Related Posts

    अमेरिका में राष्ट्रपति कोई भी बने,एलन मस्क की रहेगी बल्ले&बल्ले

    वाशिंगटन  टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क को नेताओं का नेता कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने एक…

    फिलिस्तीनी राज्य के गठन के बिना इजरायल के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं: सऊदी क्राउन प्रिंस

    रियाद  सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि ‘पूर्वी येरूशलेम’ राजधानी वाले एक ‘स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य’ के गठन के बिना सऊदी अरब इजरायल के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शनिवार 21सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    शनिवार 21सितम्बर 2024 का राशिफल

    संजय राउत ने कहा& महाविकास अघाड़ी में मतभेद नहीं, हम खुलकर हर मसले पर करेंगे चर्चा

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    संजय राउत ने कहा& महाविकास अघाड़ी में मतभेद नहीं, हम खुलकर हर मसले पर करेंगे चर्चा

    जापानी बुलेट ट्रेन ऑपरेटर जांच कर रहा है कि दो जुड़ी हुई शिंकानसेन ट्रेनें किस वजह से अलग हुई

    • By
    • September 20, 2024
    • 2 views
    जापानी बुलेट ट्रेन ऑपरेटर जांच कर रहा है कि दो जुड़ी हुई शिंकानसेन ट्रेनें किस वजह से अलग हुई

    जहानाबाद के आलमपुर गांव के पास श्रम विभाग की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद डाला, लोगों ने चालक को बनाया बंधक

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    जहानाबाद के आलमपुर गांव के पास श्रम विभाग की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद डाला, लोगों ने चालक को बनाया बंधक

    पेजर&रेडियो अटैक के बाद हिजबुल्लाह के नेता द्वारा इजरायल पर बड़े पैमाने पर एक के बाद एक दागे 140 रॉकेट

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    पेजर&रेडियो अटैक के बाद हिजबुल्लाह के नेता द्वारा इजरायल पर बड़े पैमाने पर एक के बाद एक दागे 140 रॉकेट

    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं