झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

रांची.

बंधन बैंक के कर्मचारी राजीव कुमार को बकाया पैसे देने के लिए घर बुलाकर मारपीट की गई। घटना 11 सितंबर की है। इस संबंध में राजीव ने मोना देवी, आरती देवी, बासुदेव प्रसाद, रोहित कुमार समेत अन्य के खिलाफ गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बंधन बैंक में गोल्ड लोन दिलाने के लिए जांचकर्ता का काम करते हैं। आरोपी मोना ने उनसे जान पहचान बनाई और झांसा देकर सोना गिरवी रखकर पैसे मांगे। उन्होंने बाजार से ब्याज पर तीन लाख रुपए मोना को दिए।

कुछ माह तक उसने किस्त दी। दूसरी शाखा में तबादला होने पर आरोपी ने पैसे देने बंद कर दिए। मोना पर उन्होंने पैसा जमा करने का दबाव बनाया तो उसने 11 सितंबर को अपने घर बुलाया और कुछ लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह वह बचकर भागे और थाना मामला दर्ज कराया। इधर, मोना ने भी गोंदा थाने में मारपीट, छेड़खानी और बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाते हुए राजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। झरिया के पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल चासनाला बी टाइप ऑफिसर्स कॉलोनी के समीप निजी कंपनी के रिकवरी एजेंट को गोली मार कर अपराधियों ने आठ लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। अपराधी बैग लेकर सिंदरी की ओर फरार हो गए। घटना रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर हुई। गोली से घायल सिंदरी आईएम टाइप निवासी जगबली मिश्रा के पुत्र मुकुंद मिश्रा (30 वर्ष) की हालत नाजुक है। युवक को पीठ में गोली लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुकुंद को चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए धनबाद मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएमसीएच) रेफर कर दिया गया। यहां से मिशन अस्पताल दुर्गापुर भेज दिया गया।

  • Related Posts

    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया

    नई दिल्ली शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया तथा राज्य…

    मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

    नई दिल्ली मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके अरविंद केजरीवाल जल्द अपना सरकारी बंगला खाली करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया

    • By
    • September 18, 2024
    • 0 views
    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया

    मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

    • By
    • September 18, 2024
    • 0 views
    मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

    गुरुवार 19 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    गुरुवार 19 सितम्बर 2024 का राशिफल

    लघु व्यवसायियों को ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    लघु व्यवसायियों को ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    सिहोरा&मझगवां मार्ग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा, मजदूरों के ऑटो पर पलटा हाईवा, सात की मौत

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    सिहोरा&मझगवां मार्ग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा, मजदूरों के ऑटो पर पलटा हाईवा, सात की मौत

    मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी