भोपाल मंडल में रानी कमलापति&निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया

भोपाल

 वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर बाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भोपाल रेल मंडल और पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की निगरानी पहले से ज्यादा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की प्रत्येक रेक में 16 से 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों का फोकस रेलवे ट्रैक और आउटसाइड किया जाएगा। इसकी सहायता से ट्रेन संचालन के दौरान होने वाली पत्थरबाजी और अन्य प्राकृतिक घटनाओं की रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इस प्रकार आरोपियों की पहचान करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को डाटा उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सबसे पहले पत्थर बाजी का शिकार हुई थी। ग्वालियर के आसपास यह पत्थर बाजी की घटनाएं रिपोर्ट हुई थीं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही हैं।

ये है प्लानिंग

रेलवे का दावा है कि कुछ कैमरे इंजन के सामने और अगल-बगल में भी लगेंगे। कुछ कैमरे कोच के बाहर दोनों ओर व गार्ड के डिब्बे में लगाए जाएंगे। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसमें न्यूनतम 16 और अधिकतम 32 कैमरे लगाए जाएंगे, जो कोच के दोनों ओर रहेंगे। उसके बाद मंडल की अन्य ट्रेनों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

जबलपुर-भोपाल वंदेभारत

JABALPUR (JBP) to BHOPAL JN (BPL) vandebharat: 14 सितंबर 2024 को ही जबलपुर में पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसमें वंदेभारत ट्रेन के साथ ही वहां से गुजर रही महानगरी एक्सप्रेस के कोच के कांच भी फोड़ दिए गए थे। कोच में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए थे। जबलपुर से भोपाल आ रही वंदेभारत में श्रीधाम स्टेशन के पास पथराव किया था।

रीवा-आरकेएमपी वंदेभारत

20174/Rewa – Rani Kamalapati (Habibganj) Vande Bharat: इससे पहले 3 जुलाई को भी एक घटना प्रकाश में आई थी। रीवा से चलकर रानी कमलापति स्टेशन (rkmp) के बीच चलने वाली वंदेभारत में इटारसी जंक्शन के पास पथराव की घटना हुई थी। इस घटना में कई कोच के कांच क्षतिग्रस्त हो गए थे।

इंदौर-नागपुर वंदेभारत

20911/Indore – Nagpur Vande Bharat Express : अक्टूबर 2023 को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जब इंदौर-नागपुर वंदेभारत ट्रेन पर पथराव हुआ था। इस ट्रेन पर लगातार दो दिनों तक पथराव हुआ था। जयसिंहपुरा क्षेत्र में दो बदमाशों को आरपीएफ ने पकड़ लिया था।

भोपाल-निजामुद्दीन वंदेभारत

bhopal to h nizamuddin vande bharat express: इससे पहले 27 जुलाई 2023 को भोपाल से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रही वंदेभारत ट्रेन पर पथराव हुआ था। इस दौरान कोच के कई शीशे टूट गए थे। कोच में बैठे कई यात्री सहम गए थे। हालांकि किसी को चोट नहीं आई थी। यह घटना आगरा मंडल के मनिया और जाजऊ स्टेशनों के बीच हुई थी।

  • Related Posts

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले ‘बहुमत जो कहेगा, अल्पमत को स्वीकारना होगा’

    जबलपुर ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने  जबलपुर में बड़ा बयान देते हुए कहा कि बहुमत जो कहेगा, अल्पमत को स्वीकार करना होगा, साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश में…

    मप्र के 7 लाख कर्मचारियों का बढ़ेगा DA, 12 साल बाद एमपी सरकार बढ़ाएगी भत्ते

    भोपाल मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार प्रदेश के 7 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को खुशखबरी देने जा रही है। इन्हें दिया जाने वाला गृह भाड़ा, परिवहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोर पंख उपाय: वास्तु दोष और ग्रह दोष को दूर करने के लिए करें ये उपाय

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    मोर पंख उपाय: वास्तु दोष और ग्रह दोष को दूर करने के लिए करें ये उपाय

    छत्तीसगढ़&सरगुजा में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, शोभा नाग और कौशल्या को मिले पक्के मकान

    • By
    • September 21, 2024
    • 1 views
    छत्तीसगढ़&सरगुजा में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, शोभा नाग और कौशल्या को मिले पक्के मकान

    पंत ने सेंचुरी जड़कर पूर्व एमएस धोनी का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया, WTC में रिजवान को पछाड़ा

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    पंत ने सेंचुरी जड़कर पूर्व एमएस धोनी का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया, WTC में रिजवान को पछाड़ा

    रन नहीं बने तो विराट कोहली ने छोड़ा ‘ड्रेसिंग रूम’, वह पने प्रदर्शन को सुधारने के लिए नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस की

    • By
    • September 21, 2024
    • 1 views
    रन नहीं बने तो विराट कोहली ने छोड़ा ‘ड्रेसिंग रूम’, वह पने प्रदर्शन को सुधारने के लिए नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस की

    शतरंज ओलंपियाड : वंतिका के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने अमेरिका से ड्रॉ खेला

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    शतरंज ओलंपियाड : वंतिका के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने अमेरिका से ड्रॉ खेला

    अंडर 20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिये भारतीय टीम का ऐलान

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    अंडर 20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिये भारतीय टीम का ऐलान