मुख्यमंत्री बनते ही आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में उपराज्यपाल और भाजपा पर बरसते हुए अगले चार महीने के लिए प्लान बताया

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जमकर गुणगान किया। साथ ही उपराज्यपाल और भाजपा पर बरसते हुए अगले चार महीने के लिए अपना प्लान भी बताया। अपनी प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत करते हुए आतिशी ने कहा, मैं दिल्ली की बेटी, दिल्ली के इतिहास में सबसे लोकप्रिय नेता, मेरे बड़े भाई और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा किया। उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। दिल्ली के लोगों की देखरेख की जिम्मेदारी।

आतिशी ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ जरूर ली है, लेकिन यह काफी भावुक क्षण है क्योंकि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं है। कहा कि केजरीवाल ने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल कर रख दी है। उन्होंने दिल्ली के आम लोगों की जिंदगी बदल दी। केजरीवाल ने समझा कि आम लोगों के लिए घर चलाना कितना मुश्किल होता है। उन्होंने दिल्लीवालों को फ्री बिजली दी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य बदल डाला। केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया। महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। अब महिलाओं को अपना इलाज कराने के लिए गहने गिरवी नहीं रखने पड़ते हैं।

आतिशी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्यों आज अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हैं। क्योंकि बीजेपी की केंद्र सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र रचा। उन पर झूठे मुकदमे लगाए। छह महीने से ज्यादा जेल में रखा। उनको तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन, अरविंद केजरीवाल झुके नहीं, दबे नहीं। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दुर्भावना से की गई। कोई और नेता होता तो जमानत पर बाहर आने के बाद कुर्सी पर बैठ जाता, लेकिन केजरीवाल ने ईमानदारी का परिचय देते हुए कहा कि वह जनता की अदालत में जाएंगे और उसके फैसले के बाद ही सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। शायद यह देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में ऐसा अकेला उदाहरण है।

आतिशी ने कहा कि अब हम सबको मिलकर एक ही काम करना है। फरवरी में होने वाले चुनाव में दो करोड़ लोगों को फिर से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। आतिशी ने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर एलजी साहब सरकार के सभी कामों में अड़ंगा डाल रहे हैं। ये लोग सभी सुविधाओं को रोकने का काम कर रहे हैं। अगर केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो बीजेपी सभी सुविधाओं को बंद कर देगी।

अगले चार महीने का प्लान बताते हुए आतिशी ने कहा कि मेरा यही काम रहेगा कि जो दिल्ली वाले एक-डेढ़ से परेशान रहे, उन्हें इनसे मुक्ति दिलानी है। अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं, ऐसे में दिल्ली के रुके हुए कामों को फिर से शुरू किया जाएगा। कहा कि वह भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगी।

  • Related Posts

    दिल्ली&एनसीआर में Swine Flu और वायरल के मामलों में आई तेजी, डॉक्टर के बताए कुछ आसान टिप्स की मदद से रखें अपना ख्याल

    नई दिल्ली बरसात का मौसम आते ही कई सारी बीमारियों और संक्रमण के मामले भी बढ़ जाते हैं। एक और जहां देश के कई हिस्सों में डेंगू का कहर जारी…

    आतिशी को मुख्यमंत्री बनने के बाद अब अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान बहुत सी समस्याओं से निपटना होगा

    नई दिल्ली आतिशी के सीएम बनने से लंबित परियोजनाओं में तेजी आने की संभावना है। आतिशी को शहर की सरकार के कामकाज में तेजी लाने और फरवरी में होने वाले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा& कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा& कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा

    नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एएनटीएफ बढ़ा रही कार्रवाई का दायरा, 3 साल में 469 गिरफ्तार, तस्करों में हड़कंप

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views
    नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एएनटीएफ बढ़ा रही कार्रवाई का दायरा, 3 साल में 469 गिरफ्तार, तस्करों में हड़कंप

    नए बाजार की पहचान और निर्यात के अवसरों की खोज के साथ निर्यातकों को सशक्त बनाने जागरूकता सत्र

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views

    मुख्यमंत्री की पहल पर आदिवासी क्षेत्र में युवाओं का संवर रहा भविष्य

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views

    छत्तीसगढ़&रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने शुरू किया अभियान, समृद्धि का द्वार है स्वच्छता

    • By
    • September 21, 2024
    • 0 views

    रविवार 22 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 21, 2024
    • 1 views
    रविवार 22 सितम्बर 2024 का राशिफल