ग्वालियर के गाइड कालू ने की आत्महत्या

ग्वालियर, ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से देशी विदेशी पर्यटकों को अवगत कराने वाले स्थानीय गाइड कालू ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कालू ने यहां किले की ऊंची दीवार से कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सुबह मिला। उपनगर ग्वालियर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। वह लगभग पैंतीस वर्ष का था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालाकि आत्महत्या का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह बताया गया है कि वह नशा भी करता था। यह भी बताया गया है कि वह किला परिसर और आसपास के क्षेत्रों को ही अपना ठिकाना बनाए हुए था।

दरअसल कालू ने औपचारिक तौर पर स्कूल जाकर शिक्षा हासिल नहीं की थी, लेकिन वह अंग्रेजी समेत पांच छह भाषाएं बोल सकता था और विदेशी सैलानियों को उनकी भाषा में ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी देता था। कालू के इस हुनर ने मीडिया का भी ध्यान खींचा और उसने काफी प्रसिद्धि पायी।

  • Related Posts

    एडीबी का वैश्विक अनुभव मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में सहयोगी होगा: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

    भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा विगत कई वर्षों से जनहित के कार्यों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। एडीबी…

    स्वास्थ्य सेवाओं में लैंगिक भेदभाव दूर किया जा सकता है: मनोहर अगनानी

    जबलपुर अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल और विजयाश्री आयुर्वेद कॉलेज,जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में विजयाश्री आयुर्वेद कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में अज़ीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान&झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर राजेंद्र गुढ़ा ने दिया धरना, रोक पर भी ब्लास्टिंग और खनन का जताया विरोध

    • By
    • September 19, 2024
    • 2 views
    राजस्थान&झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर राजेंद्र गुढ़ा ने दिया धरना, रोक पर भी ब्लास्टिंग और खनन का जताया विरोध

    संकल्प पत्र में BJP के वादे, हरियाणा के हर अग्निवीर को परमानेंट जॉब, महिलाओं को 2100 रुपये महीने…

    • By
    • September 19, 2024
    • 0 views
    संकल्प पत्र में BJP के वादे, हरियाणा के हर अग्निवीर को परमानेंट जॉब, महिलाओं को 2100 रुपये महीने…

    गुड़हल का फूल पैसों की तंगी करेगा दूर, वास्तु के इन 5 उपायों को आजमाकर तो देखें, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा

    • By
    • September 19, 2024
    • 1 views
    गुड़हल का फूल पैसों की तंगी करेगा दूर, वास्तु के इन 5 उपायों को आजमाकर तो देखें, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा

    करंट लगने से किसान की मौत, भू&माफियाओं पर लगा आरोप

    • By
    • September 19, 2024
    • 0 views
    करंट लगने से किसान की मौत, भू&माफियाओं पर लगा आरोप

    राजस्थान&शाहपुरा के गणेश उत्सव पांडाल में अवांछित सामग्री मिलने से तनाव, संदिग्ध महिला हिरासत में

    • By
    • September 19, 2024
    • 1 views
    राजस्थान&शाहपुरा के गणेश उत्सव पांडाल में अवांछित सामग्री मिलने से तनाव, संदिग्ध महिला हिरासत में

    रिपोर्ट में दावा& भारतीय हथियार निर्माताओं द्वारा बेचे जाने वाले तोप के गोले यूरोप के जरिए यूक्रेन पहुंच गए, रूस नाराज

    • By
    • September 19, 2024
    • 1 views
    रिपोर्ट में दावा& भारतीय हथियार निर्माताओं द्वारा बेचे जाने वाले तोप के गोले यूरोप के जरिए यूक्रेन पहुंच गए, रूस नाराज