मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में गुरूवार को राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चित्रकूट के सभी मंदिरों में भगवान राम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
चित्रकूट में विभिन्न प्रदेशों के अलावा विदेशों से भी लोग अपने गुरु स्थान में भगवान राम का जन्म उत्सव मनाने आए थे। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर पड़ने वाले चित्रकूट धाम में आज 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इस मौके पर जगह जगह रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश शासन प्रशासन और मंदिर मठों एवं संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। चित्रकूट के मठ मंदिर के महंत व संतो की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है, बढ़ेगा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा
जयपुर प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा अब और बढ़ाया जाएगा। इस योजना के तहत राजकीय अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों का नेटवर्क अब गांवों तक भी…