पुत्र की गलती पर पिता को बनाया बंधक, छूटने पर की आत्महत्या, पांच गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में पुत्र की गलती पर एक पिता काे बंधक बना लिया गया। घटना से व्यथित पिता ने छूटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के पंचमपुर गांव में ऊधा अहिरवार (45) को दो मार्च को गांव के कुछ लोग उठाकर लाए और उसे घर के सामने बांधकर रखा। दो दिन का उसे बांधकर रखने के बाद छोड़ दिया गया। इसके बाद वह घर पहुंचा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने गांव के छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। इनमें से पांच आरोपियों को कल गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


बताया गया है कि ऊधा अहिरवार का पुत्र राजस्थान में मजदूरी करने गया, जहां उसने गांव की एक लड़की को अपने साथ भगा ले गया। इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को लगी, तो उन्होंने लड़के के पिता पर दबाव बनाने के लिए उसे उठा ले गए और हाथ पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया, लेकिन घटना से व्यथित ऊधा अहिरवार ने फांसी लगा ली। ऊधा को बंधक बनाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें उसके हाथ बंधे हुए देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    पंजाब के तरनतारन में तीन किग्रा हेरोइन बरामद

    जालंधर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान दौरान पंजाब के जिला तरनतारन के गांव मस्तगढ़ से ड्रोन द्वारा गिरायी गयी तीन किग्रा हेरोइन बरामद…

    महाराष्ट्र के अहमदनगर में 10 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

    नासिक,  महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव में पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने छत्तीसगढ़ से बिक्री के लिए लाया गया दस किलोग्राम गांजा बुधवार को जब्त कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शनिवार 21सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    शनिवार 21सितम्बर 2024 का राशिफल

    संजय राउत ने कहा& महाविकास अघाड़ी में मतभेद नहीं, हम खुलकर हर मसले पर करेंगे चर्चा

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    संजय राउत ने कहा& महाविकास अघाड़ी में मतभेद नहीं, हम खुलकर हर मसले पर करेंगे चर्चा

    जापानी बुलेट ट्रेन ऑपरेटर जांच कर रहा है कि दो जुड़ी हुई शिंकानसेन ट्रेनें किस वजह से अलग हुई

    • By
    • September 20, 2024
    • 2 views
    जापानी बुलेट ट्रेन ऑपरेटर जांच कर रहा है कि दो जुड़ी हुई शिंकानसेन ट्रेनें किस वजह से अलग हुई

    जहानाबाद के आलमपुर गांव के पास श्रम विभाग की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद डाला, लोगों ने चालक को बनाया बंधक

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    जहानाबाद के आलमपुर गांव के पास श्रम विभाग की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद डाला, लोगों ने चालक को बनाया बंधक

    पेजर&रेडियो अटैक के बाद हिजबुल्लाह के नेता द्वारा इजरायल पर बड़े पैमाने पर एक के बाद एक दागे 140 रॉकेट

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    पेजर&रेडियो अटैक के बाद हिजबुल्लाह के नेता द्वारा इजरायल पर बड़े पैमाने पर एक के बाद एक दागे 140 रॉकेट

    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं

    • By
    • September 20, 2024
    • 3 views
    स्वास्थ्य विभाग के 15 डॉक्टर्स गैस राहत अस्पतालों में देंगे सेवाएं