राज्य में कांग्रेस की लहर, जनता करेगी बदलाव & सुरजेवाला

खरगोन,  कांग्रेस महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज दावा करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की लहर है और अब मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार काे बदलने का समय आ गया है।

सुरजेवाला ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश बदलाव की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेसजन, राज्य में बदलाव के संकल्प को लेकर जन जन तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई ‘धनबल’ और साढ़े आठ करोड़ ‘जनबल’ के बीच की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकनपत्र दाखिल करवाने के लिए आए थे। उनके साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी, नौकरियों की मंडी लगाकर बेचने वाली, बेटियों पर अनाचार व अत्याचार रोकने में असफल शिवराज सरकार को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हम किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे। इसके तहत 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जाएगा। इस राशि को बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक ले जाया जाएगा। धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेंगे। उन्होंने किसानों के संदर्भ में कांग्रेस के वचनपत्र में किए गए वादों को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बेटियों के लिए पैदा होने से लेकर अंतिम पड़ाव तक सुरक्षा चक्र बनाया है। गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान भी किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राज्य के अधिकारियों के संबंध में कथित टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वे हार सामने देखकर बौखला गए हैं और ‘गीदड़ भभकियाँ’ दे रहे हैं। उनकी धमकियों से राज्य की जनता डरने वाली नहीं है।

  • Related Posts

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 सितम्बर से शुरू हो रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के पहले दिन सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय…

    दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म फुट ओवरब्रिज से जुड़ेगी सड़क, यात्रियों को होगी सुविधा

     दमोह रेलवे स्टेशन पर 250 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा नया फुड ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। गति शक्ति योजना के तहत दमोह स्टेशन का इसके लिए चयन किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ